ELECTION COMMISSION;भारत में लोकतंत्र अन्य देशों के मुकाबले अभूतपूर्व, मतदान में महिलाए आगे

0 चुनाव आयोग ने जारी किए लोकसभा चुनावों के आंकड़े

नईदिल्ली,एजेंसी, देश में हो रहे चुनावों में लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में हुए चुनावों से जुड़ा डाटा जारी किया है। इसके अनुसार लोकसभा चुनावों में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात यह है कि इसमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी। आयोग का कहना है कि भारत में लोकतंत्र अन्य देशों के मुकाबले अभूतपूर्व है। 

Image

चुनाव आयोग ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के आंकड़ों से जुड़ी 42 और चार राज्य विधानसभा चुनावों (अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम) की 14-14 रिपोर्ट जारी कीं। आयोग ने कहा कि ये रिपोर्ट दुनिया भर के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, चुनाव पर्यवेक्षकों के लिए मददगार साबित होंगी। रिपोर्ट में कहा गया कि लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। 2024 में 12,459 नामांकन दाखिल किए गए, जबकि 2019 में यह संख्या 11,692 थी। वहीं 2024 में 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। जबकि 2019 में 8,054 उम्मीदवार चुनाव में उतरे थे।

आयोग ने कहा कि चुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक भाग लिया। यह बेहद उत्साहित करने वाले परिणाम हैं। आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 65.78% महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 65.55% पुरुष मतदाता इसमें शामिल हुए। वहीं 2024 में चुनाव लड़ने वाली महिला उम्मीदवारों की संख्या 800 रही। जबकि 2019 में यह संख्या 726 थी।

आयोग ने कहा कि 2019 की तुलना में थर्ड-जेंडर मतदाताओं की संख्या में 46.4% की वृद्धि हुई है। 2024 में 90,28,696 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हुए। जबकि 2019 में यह संख्या 61,67,482 थी। आयोग ने यह भी कहा 2019 में 540 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था। जबकि 2024 में केवल 40 मतदान केंद्रों पर ऐसा हुआ। जो कि कुल 10.52 लाख मतदान केंद्रों के मुकाबले 0.0038 प्रतिशत है। 

रिपोर्ट में लोकसभा सीट, विधानसभा सीट, राज्यवार मतदाताओं की संख्या, मतदान केंद्रों की संख्या, राज्य और लोकसभा सीटवार मतदान, पार्टीवार वोट शेयर, लिंग-आधारित मतदान, महिला मतदाताओं की राज्यवार भागीदारी, क्षेत्रीय विविधताएं, निर्वाचन क्षेत्र की डाटा रिपोर्ट, राष्ट्रीय/राज्य दलों का प्रदर्शन, जीतने वाले उम्मीदवारों का विश्लेषण, निर्वाचन क्षेत्रवार विस्तृत परिणाम समेत काफी कुछ है। 

  • Related Posts

    RESIGN; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बहाने……

    सोनम वांगचुक जिंदाबाद,सीजेपी जिंदाबाद, इंडिया ब्लॉक गठबंधन जिंदाबाद,  सरकार जिंदाबाद तमाम बुद्धजीवी, गैर बुद्धजीवी, और सभी छात्र(असामाजिक तत्वों को छोड़कर) जिंदाबाद। सभी के संयुक्त प्रयास से  शिक्षा विभाग में हुई…

    POLITICS;‘छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?’ राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, मांगी जवाबदेही

    नईदिल्ली, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों के ‘चलो संसद मार्च’ के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र