BANKING JOBS;बैंकिंग में करियर बनाने का शानदार अवसर!,15602 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरु

नईदिल्ली,  बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी! अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, खासतौर पर बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखते हैं, तो यहां ऐसी दो भर्तियों के बारे में बताया गया है, जिनमें शामिल होकर आप अपने सपने को साकार कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की तारीख 27 और 28 दिसंबर है। ये भर्तियां ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए हैं।

बैंकिंग सेक्टर की भर्तियां

पहली भर्ती भारतीय स्टेट बैंक की ओर से निकाली गई है।एसबीआई प्रोबेशनरी आफिसर के कुल 600 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। दूसरी भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से अधिसूचित की गई है।  स्पेश्लिस्ट आफिसर के कुल 1,267 पदों पर भर्ती अधिसूचित की गई है। इन दोनों भर्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इसके अलावा, एक औरबंपर भर्त्ती के बारे में यहां बताया गया है जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं।

 एसबीआई पीओ भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार sbi.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 600 है, जिनमें से 586 नियमित और 14 बैकलॉग रिक्तियां हैं। अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 21 वर्ष तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2025 है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ अधिकारी की भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशेषज्ञ अधिकारी के 1,267 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल, यानी 28 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in. के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी, 2025 को समाप्त होगी।

एसबीआई क्लर्क भर्त्ती

इसके अलावा, बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया एसबीआई की ओर से चालू है। एसबीआई क्लर्क (SBI Junior Associate Vacancy) भर्ती के लिए आवेदन मांग रहा है। कुल 13,735 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी से पहले-पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। 

  • Related Posts

    JOBS; 900 पदों पर भर्ती करने संभाग स्तरीय रोजगार मेला 25 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर में

    रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 25 जून 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11…

    IGKV; अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम किसी भी सपने को साकार करने की कुंजी, कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन

    रायपुर, करियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट एवं पूर्व छात्र प्रकोष्ठ (सीजीपीएसी), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं यंग माइंड्स, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर  के संयुक्त तत्वावधान में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’