POLITICS; डिप्टी सीएम अरुण साव बोले-भाजपा जिला अध्यक्षों का चुनाव भी सर्वानुमति से होगा,महिलाओं को प्राथमिकता

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। पार्टी चाहे सत्ता में हो या संगठन में। इस बात का ध्यान मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन में भी रखा गया है और अब जिला अध्यक्षों में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। पार्टी इस मामले में गंभीर है। भाजपा हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर देती है। मंडल अध्यक्षों में भी दिया है और अब जिला अध्यक्षों में भी देंगे। 

आज लोरमी विधानसभा क्षेत्र के दौरे में जिला अध्यक्षों के चुनाव पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अभी भारतीय जनता पार्टी के 477 मंडल अध्यक्ष बने हैं। इस दौरान दो चार मंडल अध्यक्षों में ही कुछ सामान्य बात हुई है। राजनीति में सबकी महत्वाकांक्षाएं होती है। वहीं जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अधिकारी, पर्यवेक्षक सबसे रायशुमारी करके आए हैं। उनकी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी और पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत हुए। उस आधार पर पार्टी ने पैनल तैयार किया है। अब उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। इस प्रकार सर्वानुमति से जिला अध्यक्षों का भी चुनाव होगा।

एक अन्य सवाल के जवाब में श्री साव ने कहा कि, जल जीवन मिशन ग्रामीणों के लिए और अमृत मिशन शहरों के लिए है। शहरों और गांवों के घरों में नल से जल पहुंचाने का काम चल रहा है। शहरों में बड़े पैमाने पर नल से जल पहुंचाने के लिए स्वीकृति हुए हैं। उन कामों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों के अनुरूप हर घर शुद्ध पेयजल पहुंच सके, इसके लिए हमारी सरकार तेज गति से कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    POLITICS; ‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

    नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र