CEMENT;महंगी सीमेंट का मुद्दा वित्त मंत्री सीतारमण तक पहुंचा…सांसद ने लिखी चिट्ठी

रायपुर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों का दोहन करने के बाद भी सीमेंट कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। इसका पूरा बोझ आम जनता पर पड़ता है। सांसद ने इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा है।

सांसद ने कहा कि राज्य में सीमेंट का हर महीने लगभग 30 लाख टन (6 करोड़ बैग) उत्पादन किया जाता है। खुले बाजार में नवंबर के पहले सीमेंट प्रति बोरी 260 रुपये बिक रही थी, इसे 275 से 300 रुपये तक कर दिया गया है।वहीं सरकारी एवं जनहित के प्रोजेक्ट के लिए मिलने वाला सीमेंट 205-210 रुपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 250 रुपये प्रति बोरी कर दिया गया है। आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और वृद्धि की तैयारी है। सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा असर

अग्रवाल ने कहा कि कीमतों में वृद्धि का सीधा असर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, शासकीय योजनाओं, और प्रधानमंत्री आवास योजना पर पड़ रहा है। सितंबर में हुई इसी प्रकार की मूल्य वृद्धि पर उनके अनुरोध के बाद कंपनियों को दरें वापस लेनी पड़ी थीं। सरकार से अपील की है कि इस बार भी तेजी से प्रभावी कदम उठाकर जनता को राहत प्रदान की जाए।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती