NAXALITE;बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान और ड्राइवर शहीद

नरसिंग पांडेय

जगदलपुर, (द पत्रकार), छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के बीजापुर जिले में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यहां एक बड़ा IED ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 8 जवान शहीद हो गए हैं और कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने जाल बिछा रखा था, जैसे ही सुरक्षाबलों को काफिला गुजरा वैसे ही IED ब्लास्ट हो गया। इस हमले में 9 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है, जिसमें 8 DRG जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा रहा कि कुटरु मार्ग पर जवानों के वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया है।

ऑपरेशन से लौट रहे थे सभी

आईजी बस्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए जाने से दंतेवाड़ा के आठ DRG जवान और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे। 

बस्तर आईजी ने आगे कहा कि दंतेवाड़ा/नारायणपुर/बीजापुर के  संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। दोपहर लगभग 2.15 बजे जिला बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास  माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के वाहन को उड़ाया गया जिसमें दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान  और एक ड्राइवर शहीद हो गए। कुल 9 के शहीद होने की सूचना है। 

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी