CRIME; दसों उंगलियों में अंगूठी पहनकर भागा चोर, मोबाइल पर दुकान में चोरी होते देखता रह गया दुकानदार

दुर्ग, जिले के भिलाई शहर में बुधवार को ज्वेलरी शॉप में चोरी का मामला सामने आया। दुकानदार खुद मोबाइल में अटैच सीसीटीवी फुटेज को लाइव देखता रहा, लेकिन कुछ नहीं कर सका। एक अज्ञात शख्स अपनी दसों उंगलियों में सोने की 10 अंगूठी पहनकर निकल भागा।

सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली, साइबर व क्राइम यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात शख्स का पूरा हुलिया सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। इस वारदात से गया नगर में दहशत का माहौल है।

पीड़ित आनंद अग्रवाल के हवाले से दुर्ग कोतवाली पुलिस ने बताया कि उनकी गया नगर उरला मुख्य मार्ग पर बालाजी ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी शॉप है। घर भी दुकान से लगा हुआ है। बुधवार दोपहर आनंद पत्नी के साथ मोटर साइकिल से सेक्टर-नौ अस्पताल गए थे।

महिला कर्मचारी से अंगूठी दिखाने को बोला

दुकान में एक महिला कर्मचारी थी। दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच एक अज्ञात शख्स दुकान में पहुंचा। उसने महिला कर्मचारी से सोने की अंगूठी दिखाने को कहा था। दो तीन बार महिला कर्मचारी ने सोने की अंगूठी दिखाई। उसके बाद अज्ञात शख्स सोने की अंगूठी वाली ट्रे से अंगूठी निकालकर अपनी सभी उंगलियों में पहनने लगा। कर्मचारी कुछ समझ पाती, तब तक अज्ञात शख्स 10 उंगलियों में अंगूठी पहनकर दुकान से निकल भागा।

दसों उंगलियों में सोने की अंगूठी पहनकर लोगों के बीच में से अज्ञात शख्स दुकान के बाजू में स्थित गली से निकलकर भाग गया। कुछ लोगों का कहना है कि गली में दो लोग बाइक लेकर खड़े थे। इसी से ही अज्ञात शख्स भाग निकला। कर्मचारी ने दुकान से निकलकर चीख पुकार मचाई।

  • Related Posts

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी