YOUTH FESTIVAL;राज्य युवा महोत्सव में शामिल होने नारायणपुर की टीम रायपुर रवाना

0 लिंगों मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र नारायणपुर

नारायणपुर, लिंगों मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र नारायणपुर की टीम ने जिला युवा महोत्सव में चयनित होकर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए रायपुर के लिए प्रस्थान किया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस महोत्सव में विभिन्न कृषि उत्पाद को स्वयं बनाकर उसके  प्रदर्शन  की तैयारी की है।

टीम को रवाना करते हुए महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ रत्ना नशीन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने जिले और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भाग लेने से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।

युवा महोत्सव, राज्य सरकार की ओर से आयोजित, युवाओं के बीच रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा और कौशल को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करता है। कृषि महाविद्यालय नारायणपुर की टीम विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक रायपुर में आयोजित होगा, जिसमें राज्य के सभी जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे। नारायणपुर के नागरिकों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। 

  • Related Posts

    MUSIC; युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने 17 से 30 नवंबर 2026 तक देश भर में 26 संगीत कार्यक्रमों का आयोजन 

    0आकाशवाणी के 90 वर्षों के जश्न के हिस्से के रूप में, ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम 30 वर्ष से कम आयु के युवा संगीत कलाकारों को बढ़ावा देगा नईदिल्ली, युवा संगीत…

    CRIME; महिला के चक्कर में स्वामी इंद्रदेव, अखाड़ा परिषद का एक्शन; छीना गया महामंडलेश्वर पद

    भोपाल, उज्जैन में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन पर मुंबई की एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत