AWARD;डॉ.शैलेंद्र तिवारी आर्यभट्ट अवार्ड से सम्मानित

दुर्ग, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा के पूर्व अधिष्ठाता डॉ.शैलेंद्र कुमार तिवारी को उनके जीवन पर्यंत उत्कृष्ट कार्य हेतु एसोसियेशन आफ रिसर्चस एंड एकेडेमीसियन्स इंडिया द्वारा आर्यभट्ट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 28 दिसंबर 2024 को वायनाड केरल (इंडिया) में प्रदत्त किया गया। 

 डॉ. तिवारी अपने अध्यापन काल से स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री में स्वर्ण पदक विजेता रहे है एवं पी.एच.डी. डिग्री में उन्हें जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार भी प्राप्त है। डॉ.तिवारी उत्कृष्ट शिक्षक, अनुसंधानकर्ता एवं एक्सटेंशन वर्कर हैं जिन्हें 37 वर्षों का शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों का अनुभव प्राप्त हैं। इस दौरान उन्हें कई सम्मान/पुरस्कार भी मिले हैं जिनमें प्रमुख यूनिवर्सिटी बेस्ट टीचर अवार्ड, कृषि शिरोमणी अवॉर्ड, गौरव रत्न अवार्ड 2022, ए.के.भार्गव मेमोरियल अवार्ड, भारत ज्योति अवार्ड इत्यादि।

डॉ.तिवारी ने 34 स्नातकोत्तर एवं 03 पी.एच.डी. छात्रों को गाइड किया एवं उनके अब तक 282 शोध पत्र (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जनरल में) एवं 06 पुस्तकें प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. तिवारी इस विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता, निदेशक शिक्षण, विभागाध्यक्ष, एकेडमिक  एडमिनिस्ट्रेटिव एवं एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं। डॉ. तिवारी छोटे एवं बड़े जानवरों में सफल शल्य क्रिया हेतु पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध हैं।

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर