POLITICS; दक्षिण कोरिया में हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों में झड़प

सियोल,एपी,  दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में राष्ट्रपति यून सुक योल के सुरक्षा गार्ड और कानून एजेंसियों के अधिकारी आमने-सामने आ गए। यह गतिरोध तब हुआ, जब जांच अधिकारी योल के आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने गए थे।पुलिस द्वारा योल को गिरफ्तार करने की यह दूसरी कोशिश थी। पहले भी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पूर्व राष्ट्रपति योल को गिरफ्तार करने से रोकने की कोशिश की थी। हालांकि गतिरोध के बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अपने आवास पर थे योल

योल अपने हन्नाम डोंग आवास पर पिछले कई हफ्तों से छिपे हुए थे। उन्हें पकड़ने के लिए हजार से ज्यादा जांचकर्ता और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए थे। योल ने पिछले महीने दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने का एलान किया था। इसके बाद पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। लोग सड़कों पर आ गए थे और विपक्ष ने संसद में घुसकर इसके खिलाफ वोटिंग की थी। बाद में योल ने इसके लिए माफी मांगी थी।

रास्ते कर दिए ब्लॉक

मामला बढ़ने पर दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक लीडर और उप प्रधान मंत्री चोई सांग-मोक ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रवर्तन एजेंसियां और प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी सर्विस यह सुनिश्चित करें कि शारीरिक झड़प न हो। हाई रैंक के भ्रष्टाचार जांच अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम यह तय करने की कोशिश कर रही है कि 3 दिसंबर को देश पर थोपे गए मार्शल लॉ को क्या विद्रोह के प्रयास के बराबर माना जा सकता है।

यून को हिरासत में लेने के लिए कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बावजूद, प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी सर्विस का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा करना उनका दायित्व है। उन्होंने पूरे परिसर को कंटीले तारों से घेर दिया है और रास्तों को बसें खड़ी कर बंद कर दिया है।

आखिरकार मिली सफलता

गिरफ्तारी से पहले योल के आवास के बाहर कई पुलिस अधिकारी ब्लैक जैकेट पहने घूमते देखे गए। इनमें से कई पहाड़ी कंपाउंड में घूमकर आवास में दाखिल होने का रास्ता तलाश कर रहे थे।अंत में कुछ पुलिस अधिकारियों को इसमें सफलता मिली। उन्होंने बसों पर सीढ़ियां लगाकर उन्हें पार कर लिया और किसी तरह आवास के अंदर दाखिल हो गए। योल के वकील ने कहा कि सिक्योरिटी सर्विस उनकी रक्षा करना जारी रखेगी, क्योंकि सियोल की वेस्टर्न कोर्ट द्वारा जारी वारंट अवैध है।

  • Related Posts

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    POLITICS; विधायक रिकेश सेन को जान का खतरा, बोले- मेरी हत्या की साजिश रची गई, झूठे मामले में फंसाने की थी तैयारी

    दुर्ग, दुर्ग के शांति नगर स्थित दशहरा मैदान में महिला दिवस के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?