EARTHQUAKE;दिल्ली-NCR में भूकंप से गड़गड़ाई धरती, बेड-सोफा सब कांपने लगे

नईदिल्ली, दिल्ली-NCR में काफी नए अंदाज से कांपी धरती. मानो किसी ने झंझोड़ दिया हो. घर की खिड़की से सोफा तक ऐसे कांपा लगा कि कोई जोर से हिला रहा हो. लोग घर से भागते हुए नजर आए.  उनका कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है. पंखा तो हिला नहीं मगर घर में बैठे लोग और दिवार तक हिल गई और एक अलग तरह की आवाज घर के बाहर से सुनाई दी. ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी प्रकार की आवाज आ रही है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 05:36:55 IST पर रिक्टर पैमाने पर 4.0 की तीव्रता वाला भूकंप नई दिल्ली में आया.इन वजहों से लगे तेज झटके

  • शहर के भीतर भूकंप का केंद्र होने पर झटके अधिक तेज महसूस होते हैं। इसकी वजह यह है कि भूकंपीय तरंगों को मैदानी इलाके की अपेक्षा किसी संरचना या इमारत तक पहुंचने में कम दूरी तय करनी पड़ती है। इससे कंपन बढ़ जाता है और झटके काफी शक्तिशाली महसूस होते हैं।
  • रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। इतनी तीव्रता वाले भूकंप को मध्यम श्रेणी पर रखा जाता है। झटके के पीछे तीव्र झटकों की एक वजह यह थी कि भूकंप का केंद्र काफी ऊपर था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से महज 5 किमी नीचे था। घनी आबादी और कम गहराई में केंद्र होने की वजह से झटके तेज थे।
  • दिल्ली को भूकंपीय क्षेत्र IV में रखा जाता है। इस वजह से मध्यम से शक्तिशाली भूकंप का खतरा यहां हमेशा बना रहता है। विषेशज्ञों का मानना है कि उंची इमारतें अपनी डिजाइन की वजह से तेज हिलती हैं। इससे भी कंपन बढ़ता है। दिल्ली सक्रिय फॉल्ट लाइनों पर पड़ता है। इस वजह से यहां भूकंप अधिक आते हैं।
  • दिल्ली एनसीआर में ऊंची इमारतों की संख्या अधिक है। गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम में मौजूद इन ऊंची इमारतों की वजह से कंपन अधिक होता है। दरअसल, यह इमारतें अधिक हिलती हैं।
  • तेज झटकों के पीछे दिल्ली की मिट्टी भी एक वजह है। यहां के कुछ भागों की मिट्टी नरम जलोढ़ है। इसकी वजह से भूकंप तरंगों की वृद्धि हो सकती है। इससे झटके तेज होते हैं।सक्रिय फॉल्ट लाइनों पर बसी दिल्ली

दिल्ली-हरिद्वार रिज और महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन पर दिल्ली बसा है। इस वजह से यहां हमेशा भूकंप का खतरा रहता है। बता दें कि रिएक्टर स्केल पर थोड़ा भी बदलाव एक बड़े भूकंप की वजह बन सकता है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के मुताबिक दिल्ली-हरिद्वार रिज और दिल्ली-मुरादाबाद फॉल्ट में 8.0 तीव्रता का भूंकप लाने की क्षमता है। आकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 1720 के बाद 5.5 से 6.7 तीव्रता के सिर्फ पांच भूकंप ही रिकॉर्ड किए गए। भूकंप के लिहाज से दिल्ली उच्च जोखिम क्षेत्र में आता है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में कई अन्य फॉल्ट भी हैं। हिमालय के करीब होने की कारण भी यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है। दिल्ली के आसपास महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट, मुरादाबाद फॉल्ट, सोहना फॉल्ट, ग्रेट बाउंड्री फॉल्ट, दिल्ली-सरगोधा रिज, यमुना नदी रेखाखंड, गंगा नदी रेखाखंड मौजूद हैं। इस वजह से भी भूकंप का खतरा अधिक होता है।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी