POLITICS;राज्यों में चुनाव हारे तो नतीजों के लिए प्रभारी होंगे जिम्मेदार’, कांग्रेस ने खींची जवाबदेही की लाइन

नई दिल्ली, कांग्रेस ने अपने शीर्ष पदाधिकारियों को राज्यों में ही पैर जमाए रखने के साथ बूथ स्तर तक जाने का निर्देश देते हुए पार्टी के संगठनात्मक नवनिर्माण का रोडमैप दिया है। साथ ही पार्टी ने पदाधिकारियों से दो टूक कहा है कि जिम्मेदारी देते हुए अब उनकी जवाबदेही भी तय होगी।

महासचिवों-प्रभारियों की उनके प्रभार वाले राज्यों के संगठन को मजबूत करने से लेकर चुनाव नतीजों की पूरी जवाबदेही उनकी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा है कि मुख्य विपक्ष के तौर पर जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष और जन आंदोलन करके ही कांग्रेस लोगों की पहली पसंद बन सकेगी।

खरगे ने दिया संगठन में फेरबदल का संकेत

कांग्रेस में विचारविहीन दल-बदुलओं को शामिल करने को लेकर सावधानी बरतने की नसीहत देते हुए उन्होंने वैचारिक रूप से सुदृढ़ लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की जरूरत बताई। कांग्रेस के नए मुख्यालय 9ए कोटला मार्ग पर संगठनात्मक बदलाव के बाद महासचिवों तथा प्रभारियों की मंगलवार को हुई पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने यह संकेत भी दिया कि संगठन में अभी कुछ और फेरबदल किए जाएंगे।

खरगे ने और क्या कहा?

खरगे ने कहा कि जवाबदेही महत्वपूर्ण है और इसलिए सभी पदाधिकारियों के लिए स्पष्ट है कि उनके प्रभार वाले राज्यों में संगठन को नया रूप देने तथा भविष्य के सभी चुनाव परिणामों के लिए उनको जवाबदेह ठहराया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, कुमारी सैलजा और बीके हरिप्रसाद समेत पार्टी के तमाम शीर्ष पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद थे।

जल्द ही कुछ और बदलाव होंगे’

कांग्रेस कार्यसमिति में हुए फैसले के अनुरूप संगठनात्मक ढांचे के नवनिर्माण के क्रम में कई कदम उठाए जाने की चर्चा करते हुए खरगे ने कहा कि जल्दी ही कुछ और बदलाव होंगे। प्रभारियों को राज्य की राजधानियों में ही जमे रहने का स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश राजधानी से लेकर बूथ स्तर तक संगठन जल्द मजबूती से खड़ा करना आपकी जिम्मेदारी है।

तभी नए लोगों को जोड़ पाएंगे

इसके लिए उन्हें खुद कार्यकर्ताओं से सीधे मेल-मुलाकात करते हुए बूथ तक जाना होगा। इंटक जैसे कांग्रेस के अग्रिम संगठनों को जोड़ने की सलाह देते हुए कहा बूथ, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर वे खुद जाएंगे तो ही विचारों से मजबूत भरोसेमंद नए लोगों को जोड़ पाएंगे। तभी ऐसे लोग सामने आएंगे जो पार्टी के लिए बहुत कारगर हो सकते हैं पर अभी तक मौका नहीं मिला है।

कांग्रेस विचारधारा मानने वाले लोगों को आगे बढ़ाना होगा: खरगे

कांग्रेस को अपने राजनीतिक कैरियर का प्लेटफार्म बनाने के बाद संकट के समय पार्टी छोड़ने वाले दलबदलुओं के कड़वे अनुभव की चर्चा करते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस विचाराधारा के प्रति प्रतिबद्ध लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए जो विपरीत माहौल में भी चटटान की तरह हमारे साथ खड़े हैं। जल्दबाजी में कई बार ऐसे लोगों को शामिल करा लेते है जो मुश्किल समय में भाग खड़े होते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहना है।

‘वोटर लिस्ट में घालमेल कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती’

कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव के समय वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर घालमेल को संगठन के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए दावा किया कि आज कल हमारे समर्थकों के नाम काट दिए जाते हैं या नाम हटाकर बगल के बूथ में जोड़ दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भाजपा की तरफ से वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़े जाते हैं और पार्टी को इस धांधली को हर हाल में रोकना होगा।सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति किए जाने के मुद्दे पर खरगे ने सवाल उठाया कि नियुक्ति पैनल से देश के चीफ जस्टिस को बाहर किया गया? क्या सरकार को उनकी निष्पक्षता पर भरोसा नहीं है।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा ने जारी की 15 प्रकोष्ठों की सूची, इन्हें मिली बडी जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की…

    CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती