NAXALITE;छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर कान्हा कॉरिडोर को ठिकाना बना रहे नक्सली, अमरकंटक तक पहुंचने की रणनीति

0 बुधवार को मुठभेड़ में मारी गईं चार महिला नक्सली, कान्हा-भोरमदेव दलम से जुड़ी थीं चारों

भोपाल, मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मारी गईं चारों महिला नक्सली कान्हा भोरमदेव दलम से जुड़ी थीं। नक्सलियों की यह इकाई या दलम कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव के बीच के क्षेत्र में सक्रिय है।

नक्सली कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के विस्थापित वन ग्रामों को अपना ठिकाना बना रहे हैं। यहां विस्थापित ग्रामीणों के सूने पड़े मकान नक्सलियों के छुपने के काम आ रहे हैं। यहां से मंडला जिले से होते हुए नक्सली अपनी पैठ अमरकंटक तक करने की कोशिश कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ होते हुए यह नक्सलियों ने झारखंड तक यह कारिडोर बनाया है। पुलिस को खुफिया तौर पर यह भी पता चला है कि नक्सलियों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक हो गई है। यही कारण है कि इन इलाकों में भी नक्सली दलम में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। रणनीति के तहत बड़े नक्सली हर जगह उन्हें ही आगे कर रहे हैं।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर 2024 में भी कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में नक्सलियों के साथ दो अलग-अलग दिन दो मुठभेड़ हो चुकी हैं। इससे साफ है कि नक्सली इस क्षेत्र को सुरक्षित समझकर ठिकाना बना रहे हैं। उधर, मध्य प्रदेश में मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर भी दोनों राज्य अलर्ट हैं, जिससे मुठभेड़ में बचे नक्सली छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की तरफ न भाग सकें। छग ने नक्सलियों के आने-जाने वाले कारिडोर में चौकसी बढ़ा दी है।

हथियारों के बारे में सभी राज्यों से मांगी जाएगी जानकारी

मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सलियों के पास मिली इंसास राइफल और एसएलआर के संबंध में दूसरे राज्यों से जानकारी मांगी जाएगी। इन हथियारों में दर्ज सीरियल नंबर से पता चलेगा कि कहां से बने हैं। नक्सलियों ने छीने हैं या चुराए हैं। बता दें कि दोनों हथियार पुलिस और सेना को ही मिलते हैं।

  • Related Posts

    CRIME; दुकान में घुसाई कार, नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा,थाने से गाड़ी लेकर फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपनी कार…

    CRIME; अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 51 लाख की गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. थाना बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?