NAXALITE;नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या,पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर थे कलमू हिड़मा

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार कमजोर हो रहे नक्सली अब ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। ताजा खबर सुकमा से है, जहां नक्सलियों ने बीती शाम एक ग्रामीण की हत्या कर दी।मृतक की पहचान 65 साल के कलमू हिड़मा के रूप में की गई है, जो पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर थे। पुलिस के मुताबिक, हिड़मा थाना चिंतागुफा क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ में रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।

मांदागिरी के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़

 छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मांदागिरी के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से तकरीबन आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। जिसमें दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और डीआरजी ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार, नगरी के खल्लारी थाना के अंतर्गत ग्राम मांदागिरी के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली। जिसके बाद 25-30 की संख्या में डीआरजी टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल पहाड़ियों में पुलिस और माओवादियों के बीच में आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई। जिसमें लगभग दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है।

बस सेवा शुरू

नक्सलवाद से लंबे समय तक प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने जिले के सबसे दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्र पामेड़ सहित सात पंचायतों को जोड़ने के लिए गणतंत्र दिवस पर बस सेवा शुरू की है। तेलंगाना सीमा पर स्थित पामेड़ गांव के लिए पिछले 30 वर्षों से कनेक्टिविटी का अभाव था। बस सेवा से 15 गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को सुविधा मिल रही है। पामेड़, जो जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ा नहीं था, अब पहली बार सड़क मार्ग से पहुंच योग्य हो गया है। पहले इस गांव तक पहुंचने के लिए तेलंगाना के रास्ते लगभग 200 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। अब दूरी घटकर 100 किमी रह गई है। पिछले 50 सालों में यह पहली बार है, जब इस क्षेत्र में यात्री बस सेवा शुरू हुई है।

  • Related Posts

    CSMCL SCAM; पांच एजेंसियों को 182.98 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ पूरक चालान पेश

    रायपुर, शराब घोटाला मामले से जुड़े कथित मैनपावर भुगतान केस में EOW/ACB ने कोर्ट में 500 पेज का पूरक चालान पेश किया है. ये चालान छत्तीसगढ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड…

    ACB; 2 कृषि अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी-करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, फसल बीमा के बदले मांगी थी रकम

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा