पीडीएस में भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की मांग; रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन आवंटन में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। रमन सिंह ने लिखा कि छत्तीसगढ़ के पीडीएस को सर्वोच्च न्यायालय ने आदर्श पीडीएस बताया था लेकिन पिछले साढ़े चार साल में परिस्थिति पूरी तरह से विपरीत हो चुकी है।

राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा पीडीएस में बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी चार स्तर संचालनालय, नागरिक आपूर्ति निगम, फूड इंस्पेक्टर और राशन दुकान के स्तर पर जांच आवश्यक है। रमन सिंह ने लिखा कि पीडीएस में पारदर्शिता के लिए खाद्य विभाग का साफ्टवेयर बनाया गया था। इसमें सभी राशन दुकानों के कुल कार्ड के आधार पर हर माह 100 फीसदी कोटा जारी करने का प्रावधान था। इसके लिए सभी राशन दुकानों से कंप्यूटराईज्ड घोषणा पत्र लिया जाता था, जिससे उस राशन दुकान के बचे कोटा, प्राप्त कोटा और बिक्री किए कोटा और बचे कोटे की जानकारी होती थी।

फूड इंस्पेक्टर अपने मॉड्यूल से ये जानकारी संचालनालय को हर महीने भेजते थे। कांग्रेस सरकार में उस व्यवस्था का पालन नहीं किया गया। हर महीने राशन दुकानों को पूरा कोटा दिया जाता रहा और जिन कार्डधारकों ने कोटा नहीं लिया वह बचता गया।

  • Related Posts

    POLITICS; केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पुराने साथियों से मिलकर गदगद हुए, स्मरण साझा किया

    रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहा का सक्ति जिले के कार्यक्रम से रायपुर वापस लौटने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित भाजपा के वरिष्ठ…

    POLITICS; मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई कांग्रेस में शामिल, पूर्व CM भूपेश बघेल बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती

    रायपुर, छत्तीसगढ की राजनीति से एक बड़ी खबर से खलबली मच गई है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास साहेब कांग्रेस में शामिल हो गए…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले