GOLD;दुबई में भारत से सस्ता मिलता है सोना, कितना ला सकते हैं कस्टम्स ड्यूटी फ्री गोल्ड

नईदिल्ली, अगर आप दुबई से सोना लेना पसंद करते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आप कितना सोना लेंगे जिस पर आपको कस्टम ड्यूटी का पेमेंट नहीं करना पड़ेगा. दरअसल कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद दुबई से सोना लाने का मामला फिर सुर्खियों में है. राव एमिरेट्स की फ्लाइट से दुबई से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचीं थीं. राव पर आरोप है कि उन्होंने दुबई से बेंगलुरु आते वक्त 14.8 किलोग्राम सोना कपड़ों में छिपाकर लाने की कोशिश की. डीआरआई ने 12.56 करोड़ रुपये का सोना जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

दुबई सोना खरीदने के लिए भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है क्योंकि वहां सोना भारत के मुकाबले सस्ता मिलता है. दुबई में इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स कम होने से सोने की कीमतें भारत से काफ़ी कम होती हैं. उदाहरण के लिए, दुबई में सोने पर कोई जीएसटी नहीं है, जबकि भारत में 3 फीसदी जीएसटी लगता है. इसके अलावा दुबई में सोने के गहनों की मेकिंग कॉस्ट भी कम होती है, जिससे 24 कैरेट सोना भारत के मुकाबले 5 फीसदी से 7 फीसदी तक सस्ता हो जाता है.

दुबई से भारत में कितना ला सकते हैं कस्टम्स ड्यूटी फ्री गोल्ड?
बता दें कि विदेश से सोना लाने की एक लिमिट होती है. अगर आप ये लिमिट पार करते हैं तो आपको भारी कस्टम ड्यूटी देनी पड़ सकती है. अगर कोई भारतीय यात्री दुबई में 6 महीने से अधिक समय तक रहने के बाद भारत लौटता है तो वह कस्टम ड्यूटी का भुगतान करने के बाद अपने बैगेज में 1 किलो तक सोना ला सकता है. ड्यूटी फ्री गोल्ड लाने की लिमिट की बात करें तो पुरुष यात्री अधिकतम 50 हजार रुपये और महिला यात्री अधिकतम 1 लाख रुपये का सोना बिना ड्यूटी चुकाए ला सकते हैं.

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा