RAILWAY;वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजन के लिए रेलवे में निचली बर्थ आवंटन की व्यवस्था

*45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए निचली बर्थ आरक्षित

रायपुर, रेल, सूचना एवं प्रसारण, और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारतीय रेलवे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजन को निचली बर्थ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

*वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिला यात्रियों और गर्भवती महिलाओं को, यदि सीट उपलब्ध हो, तो स्वचालित रूप से निचली बर्थ आवंटित की जाती है, भले ही उन्होंने बुकिंग के समय कोई विशेष विकल्प न चुना हो।स्लीपर क्लास में प्रत्येक कोच में 6 से 7 निचली बर्थ का विशेष कोटा। एयर-कंडीशंड 3 टियर (3एसी) में प्रत्येक कोच में 4 से 5 निचली बर्थ। एयर-कंडीशंड 2 टियर (2एसी) में प्रत्येक कोच में 3 से 4 निचली बर्थ। यह सुविधा ट्रेन में कोचों की संख्या के अनुसार उपलब्ध कराई जाती है, जिससे यात्रियों को अधिकतम सुविधा दी जा सके।

*दिव्यांगजन के लिए आरक्षण कोटा

स्लीपर क्लास में 4 बर्थ (जिसमें 2 निचली बर्थ शामिल)। 3एसी /3एसी इकॉनामी क्लास में 4 बर्थ (जिसमें 2 निचली बर्थ शामिल)। आरक्षित द्वितीय सीटिंग या एयर-कंडीशंड चेयर कार में 4 सीटें। यात्रा के दौरान यदि निचली बर्थ खाली रह जाती हैं, तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन और गर्भवती महिलाओं को आवंटित किया जाता है, जिन्हें पहले मध्य या ऊपरी बर्थ दी गई हो ।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा