LIQUOR; 10 हजार रुपये में घर बन जाएगा मयखाना.. शराब के शौकीनों की बल्ले-बल्ले

रायपुर, छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए पीने-पिलाने के काफी इंतजाम पहले ही देशी, अंग्रेजी शराब दुकानों के माध्यम से किए गए हैं, लेकिन अगर आप अपने निजी भवन (फार्म हाउस को छोड़कर) में कोई पार्टी करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक दिन के कार्यक्रम के लिए भी लाइसेंस लेना होगा। अगर यही पार्टी शादी ब्याह की है, तो 15 हजार रुपए और कोई इवेंट, डांस, संगीत वगैरह के प्रोग्राम में मेहमानों को पिलाना चाहते हैं, तो 30 हजार रुपए देकर एक दिन जमकर पिला सकते हैं। 

राज्य सरकार के वाणिज्यककर (आबकारी विभाग) ने एफएल 5 क के लिए फीस तय की है। यह फीस मंगलवार 1 अप्रैल से शुरु हो रहे नए वित्तीय वर्ष से लागू हो गई है। दरअसल होता ये है कि किसी भी बार, रेस्टारेंट, शराबखाने में शराब पिलाने परोसने के लिए एक साल के लिए परमानेंट लायसेंस जारी किया जाता है। लेकिन अगर कोई अपनी जगह ठिकाने पर अपने कार्यक्रम में आमंत्रित मेहमानों को पिलाना चाहता है तो उसे भी लायसेंस लेना होगा। इस काम के लिए एक दिन की फीस सरकार ने तय की है। 

10 से 30 हजार में एक दिन पिलाओ 
यह एक दिन के लिए दिया जाना वाला लायसेंस एफएल 5 क के नाम से जाना जाता है। अगर कोई अपने निजी भवन (फार्म हाउस को छोड़कर) में आयोजित किसी निजी कार्यक्रम आयोजन में शराब परोसना चाहता है तो उसे 10 हजार रुपए में एक दिन का लायसेंस मिलेगा। इसी तरह किसी होटल, रेस्टारेंट, शादीघर, फार्म हाउस में एफएल 3 लायसेंसधारी के परिसर में कार्यक्रम रखता है तो इसके लिए 15 हजार रुपए में एक दिन का लायसेंस मिलेगा। अगर कोई इवेंट, कंसर्ट, लाइव कार्यक्रम संगीत, नृत्य, कार्यक्रम, नव वर्ष समारोह, क्रिकेट मैच आदि के कार्यक्रम में पिलाने के लिए 30 हजार रुपए में एक दिन का लायसेंस लेना होगा। 

आबकारी राजस्व लक्ष्य 12 हजार 700 करोड़ 
छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शराब से मिलने वाले राजस्व के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी की है। इस साल के लिए यह लक्ष्य 12 हजार 700 करोड़ रुपए रखा है। पिछले वित्तीय वर्ष में यही लक्ष्य 11 हजार करोड़ रुपए का था। विभाग ने इस लक्ष्य के विरुद्ध 10 हजार 120 करोड़ रुपए अर्जित किए हैं। खास बात ये है कि राज्य में इस साल शराब की 67 नई दुकानें खोलने की तैयारी भी है। राज्य की शराब दुकानों में इस साल से शराब के 67 नाए ब्रांड और बीयर के करीब 8 ब्रांड उतारे जा रहे हैं। जाहिर है शराब के शौकीनों की मौज होगी।

  • Related Posts

    TRANSFER; छत्तीसगढ़ में इंजीनियरों के तबादले, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने विभाग में कार्यरत 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले का आदेश जारी किया…

    CGHIDB; मंडल की 251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं,मार्च 2027 तक मिलेगा 10 से 30 प्रतिशत तक छूट का लाभ

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय, रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में शुरू होंगे आवास रथ…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच