DMF;खनिज न्यास मद में दुरूपयोग की शिकायत की जांच संभागायुक्त कावरे करेंगे

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की खनिज न्यास मद में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। भौमिकी और खनिकर्म ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त एमडी कावरे को जांच का आदेश दिया है। 

दरअसल, ननकीराम कंवर ने खनिज न्यास मद में हो रहे भ्रष्टाचार की प्रधानमंत्री से लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद मद के दुरुपयोग की जांच के लिए निर्देश दिया गया है। नियमानुसार, जांच कर कार्यालय में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। 

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में पूर्व गृमंत्री ननकी राम कंवर ने जिला खनिज संस्थान न्यास मद, कोरबा की राशि का दुरूपयोग करने संबंधी प्रकरण पर कार्यवाही की मांग की थी। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि को सचिव, भारत सरकार, खान मंत्रालय, नई दिल्ली और सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर को भी भेजा है। 

  • Related Posts

    IAS; सीएम साय का नए आईएएस अफसरों को संदेश- पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका 

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों…

    CABINET; मंत्रिपरिषद की बैठक 22 जुलाई को,अहम फैसलों की संभावना

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हैं। सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र