AYUSHMAN SCAM;झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी, ईडी के हाथ लगे अहम सबूत!

रांची, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आयुष्मान भारत योजना में कथित अनियमितताओं से जुड़े घोटाले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को कई ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव के परिसरों सहित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की।
रांची के पीपी कंपाउंड, लालपुर, मोरहाबादी और बरियातू समेत अन्य ठिकानों पर ईडी छापेमारी अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार ईडी के हाथ कई अहम दस्तावेज भी लगे हैं। वहीं कई डिजिटल एविडेंस को भी जब्त किया गया है। हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

झारखंड-दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 21 स्थानों पर छापेमारी

सूत्रों ने बताया कि ईडी जिन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, उनमें ज्यादातर लोग मेडिकल सेक्टर से जुड़े हुए हैं। झारखंड, दिल्ली, यूपी और पश्चिम बंगाल में भी ईडी की छापेमारी जारी है। संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में 21 स्थानों पर छापेमारी की। संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की एक सुरक्षा टीम भी थी।

हवाला डीलरों के दफ्तरों पर भी छापेमारी!

सूत्रों के अनुसार झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी (जेएसएएस) से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और ‘एमडी इंडिया’, ‘सेफवे’, ‘मेडी असिस्ट’ और उनके सहयोगियों जैसे थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) के कार्यालयों पर भी छापेमारी की गई। बन्ना गुप्ता या उनके निजी सचिव की ओर से ईडी की कार्रवाई पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ईडी की टीमों ने राज्य की राजधानी रांची के अशोक नगर और बरियातु स्थित परिसरों के अलावा जमशेदपुर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के किनारे मैंगो इलाके में एक घर और एक नर्सिंग होम पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में कुछ ‘एंट्री ऑपरेटर’ या हवाला डीलरों के दफ्तरों पर छापेमारी की जा रही है।

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि ईडी को संदेह है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल के पैनल में ‘फर्जीवाड़ा’ और कमीशन तथा रिश्वत की मांग करने वाले ‘गठजोड़’ के फर्जी दावों की प्रक्रिया को अंजाम देकर ‘अपराध की आय’ अर्जित की गई थी। आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य नागरिकों के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करना है।

  • Related Posts

    SUICIDE; पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

    बिलासपुर, न्यायधानी के ग्रामीण इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिन पहले पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने…

    CRIME; ‘3 दिन से खाना नहीं खाया, पापा मुझे ले जाओ’ ट्विशा के बाद ग्वालियर की पलक की मौत से मचा हड़कंप!

    भोपाल, एमपी में नवविवाहित दुल्‍हनों की संदिग्ध मौत का एक दर्दनाक और खौफनाक सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है. राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा के बाद अब ग्वालियर से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…