TIHAR;नगरीय क्षेत्रों में सीमांकन की शिकायत, ग्राम पंचायतों में आवास की मांग

रायपुर\बिलासपुर, सुशासन तिहार 2025 के तहत पहले दिन संभागीय आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे द्वारा जिला मुंगेली के नगर पालिका और ग्राम पंचायत गीधा में आवेदन लेने की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । साथ में कलेक्टर मुंगेली राहुल देव, पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रभाकर पांडे , एसडीएम ज्योति पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

नगरीय क्षेत्र में जहाँ सीमांकन हेतु शिकायत आई वहीं ग्राम पंचायत में आवास की मांग आई है । कमिश्नर ने उपस्थित कलेक्टर को शिकायत पर कार्यवाही करने कहा है। इस दौरान प्राप्त आवेदन ऑनलाइन भी किए जाएँगे । आवेदन की अंतिम तिथि ११ अप्रैल है । ५ मई से ३१ मई तक शिविर लगाकर निराकरण की स्थिति से अवगत कराया जाएगा । कलेक्टर-एसएसपी ने किया निरीक्षण, आवेदकों से उनकी समस्याओं पर की चर्चा
इसी क्रम में कल रायपुर जिले के नगरीय निकायों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान पेटियों के माध्यम से आमजनों के शिकायत प्राप्त किए गए। राजधानी में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन के अंतर्गत विभिन्न वार्डों की समीक्षा की और आवेदकों से चर्चा कर उनकी मांग और समस्याओं को सुना।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार प्रदेशभर में 8 अप्रैल से 31 मई तक 3 चरणों में आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें आम जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाल सकेंगे। साथ ही यह आवेदन ऑनलाईन पोर्टल sushasantihar.cg.nic.in के माध्यम से भी किये जा सकेेंगे।

  • Related Posts

    PPP; रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन हेतु PPP मॉडल की योजना

    *इनडोर स्पोर्ट्स, जिम, स्विमिंग पूल, आधुनिक आवासीय सुविधाओं सहित होगा व्यापक आधुनिकीकरण* रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा राजधानी रायपुर स्थित क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के विकास,…

    MINING; अवैध रेत उत्खनन पर अब राज्यपाल भी सख्त, नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं, खनिज विभाग के सचिव को दिए कार्रवाई के निर्देश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पर्यावरण और जल…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…