MURDER;कर्नाटक के पूर्व DGP की चाकू घोंपकर हत्या, पत्नी पर शक, जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु: बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की उनके ही आवास पर चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई. वह 2015 से 2017 तक डीजीपी के पद पर रहे. 1981 बैच के IPS अधिकारी का शव उनके आवास पर पाया गया.

इस चौंकाने वाली घटना में उनकी पत्नी पल्लवी पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है. HSR लेआउट पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच में जुट गई है, ताकि इस जघन्य अपराध के पीछे की सच्चाई सामने आ सके. पूर्व DGP की इस दुखद मौत से पुलिस महकमे और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है.

कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच हुई थी अनबन
पूर्व DGP ओम प्रकाश के दो बच्चे हैं. वह फिलहाल अपनी पत्नी पल्लवी के साथ रहते हैं. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई थी. दोनों के बीच व्यक्तिगत मामलों को लेकर अक्सर बहस होती रहती थी. कहा जा रहा है कि इसी कारण से उसने अपनी पति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी.  घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

बिहार के चंपारण जिले के हैं ओम प्रकाश
घर में एक चाकू मिला जिसे जब्त कर लिया गया. उनकी पत्नी फिलहाल पुलिस हिरासत में है. एसओसीओ टीम और एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन जांच कर रहे हैं. ओम प्रकाश, बिहार के चंपारण जिले के 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने कर्नाटक में अपना कैरियर विजयनगर जिले के हरपनहल्ली के एएसपी के रूप में शुरू किया. उन्होंने शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़ और चिक्कमगलुरु जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया था.

बेंगलुरु के एडिशनल CP विकास कुमार ने कहा, “आज दोपहर करीब 4-4:30 बजे हमें हमारे पूर्व DGP व IGP ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली. उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह घटना के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं, और उसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी. मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी. फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है. ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि मौत हो गई.”

  • Related Posts

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    SC; ‘पहले भगवान का हक फिर किसी और का…’, बांके बिहारी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

    नईदिल्ली, देशभर में इन द‍िनों मंद‍िरों में चढ़ाए जाने वाले चंदे को लेकर हर किसी की नजर आ है. कई मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं. इन्‍हीं में वृंदावन…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….