ACTION; राजधानी के गोवर्धन नगर में अवैध गैस सिलेंडर जखीरा, 209 सिलेंडर समेत वाहन जब्त

रायपुर, रायपुर पुलिस ने राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र के गोवर्धन नगर में अवैध रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडरों के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र सोनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 209 गैस सिलेंडर और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये आंकी गई है।

20 अप्रैल को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि गोवर्धन नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।

मौके से धर्मेंद्र सोनी (35 वर्ष, निवासी गुढ़ियारी, रायपुर) को पकड़ा गया, जो एक छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG 04 MY 6534) में सिलेंडरों को लोड कर रहा था। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने पूर्ति गैस, सीजी गैस, इंडेन, भारत गैस, एचपी, गो गैस और ब्लू गैस कंपनियों के कुल 209 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए। आरोपी के खिलाफ खमतराई थाना में अपराध क्रमांक 367/25 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    SC; ‘पहले भगवान का हक फिर किसी और का…’, बांके बिहारी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

    नईदिल्ली, देशभर में इन द‍िनों मंद‍िरों में चढ़ाए जाने वाले चंदे को लेकर हर किसी की नजर आ है. कई मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं. इन्‍हीं में वृंदावन…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….