JOBS;कम बेरोजगारी, जॉब मार्केट में ग्रोथ…अमेरिका में नौकरी के लिए टॉप-10 बेस्ट राज्य ये हैं?

वाशिंगटन , अमेरिका को नौकरी करने के लिए दुनिया का सबसे बेहतरीन देश माना जाता है। इसकी वजह ये है कि यहां पर टॉप कंपनियों की भरमार है। हर इंडस्ट्री की टॉप कंपनी आपको अमेरिका में मिल जाएगी। टेक इंडस्ट्री की बात करें तो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एक्स, नेटफ्लिक्स, एप्पल जैसी कंपनियों की शुरुआत ही अमेरिका में हुई है। इसी तरह से फाइनेंस सेक्टर की टॉप कंपनियां जैसे जेपी मॉर्गन चेस, अमेरिकन एक्सप्रेस, बैंक ऑफ अमेरिका, सिटीग्रुप, मास्टर कार्ड भी अमेरिका में ही मौजूद हैं।

हालांकि, ये बात तो सब जानते हैं कि अमेरिका में टॉप कंपनियां मौजूद हैं, जहां दुनिया के कोने-कोने से लोग आकर काम कर रहे हैं। मगर इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि अभी अमेरिका उथल-पुथल से गुजर रहा है। कई सेक्टर्स में लोगों की नौकरियां गई हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि अगर अभी किसी को अमेरिका में जाकर जॉब करनी है तो किन राज्यों में नौकरी ढूंढनी चाहिए। अमेरिका में मौजूदा समय में भारतीय वर्कर्स के लिए नौकरी करने के लिए बेस्ट राज्य कौन से हैं।

अमेरिका में जॉब के लिए बेस्ट राज्य

यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट को अमेरिका में रोजगार और शिक्षा से जुड़े आंकड़ों को इकट्ठा करने के लिए जाना जाता है। इस संस्थान ने अमेरिका में रोजगार की स्थिति के आधार को लेकर भी आंकड़ें इकट्ठा किए हैं। इसके जरिए ये बताया गया है कि अमेरिका में नौकरी करने के लिए सबसे बेहतरीन राज्य कौन से हैं। इस लिस्ट को तैयार करने के लिए यूएस न्यूज एन्ड वर्ल्ड रिपोर्ट ने हर एक अमेरिकी राज्य की बेरोजगारी दर, जॉब मार्केट में हो रही ग्रोथ और लेबर फोर्स की हिस्सेदारी को ध्यान में रखा है।

जॉब के लिए टॉप-10 बेस्ट राज्य

  • यूटाह
  • नॉर्थ डकोटा
  • साउथ डकोटा
  • कोलोराडो
  • वरमोंट
  • वर्जीनिया
  • फ्लोरिडा
  • नेब्रास्का
  • टेक्सास
  • न्यू हैंपशायर

अगर आप भी अमेरिका में नौकरी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर आपको इन राज्यों में जॉब के लिए आवेदन करना चाहिए। अमेरिका के इन राज्यों में बेरोजगारी दर कम है और नौकरी के ज्यादा से ज्यादा अवसर मौजूद हैं।

  • Related Posts

    DELIVERY; डिलीवरी बॉय की छुट्टी! इस शहर में शुरू हुई देश की पहली AI ड्रोन डिलीवरी, अब रोबोट घर पर पहुंचाएंगे सामान

    नईदिल्ली, जब आप कोई भी सामान ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं, तो उसे घर तक पहुंचाने के लिए एक डिलीवरी बॉय की ज़रूरत होती है. हाल ही में गुरुग्राम में डिलीवरी…

    JOBS; स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय स्टॉफ के लिए निकली बंपर नियुक्तियां

    रायपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना अंतर्गत रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए शिक्षकीय / गैर शिक्षकीय स्टॉफ के कुल 151 रिक्त पदों…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग