POLITICS; छत्तीसगढ़ में 57 हजार शिक्षक और 2160 प्रोफेसर की कमी !

रायपुर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने 15 जून तक छत्तीसगढ़ में 57 हजार शिक्षक और 2160 प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर सीएम को पत्र भेजा है। मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने पत्र में कहा कि प्रदेश के स्कूलों में 57,000 शिक्षकों और कॉलेजों में 2,160 प्रोफेसरों के पद खाली हैं। रिक्त पदों के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इन पदों पर भर्ती का वादा किया था।
एनएसयूआई अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार को बने 16 महीने हो चुके हैं। लेकिन अभी तक शिक्षा के इस अहम मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी है। उन्होंने मांग की है कि सरकार 15 जून से पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू करे।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 15 जून तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होती है, तो एनएसयूआई प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उनका कहना है कि रिक्त पदों पर भर्ती से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश का शैक्षिक स्तर भी सुधरेगा।

  • Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…