BONUS;वनमंडलाधिकारी निलंबित,11 समितियों पर कार्रवाई,पात्र संग्राहकों को बोनस का भुगतान जल्द

0 सुकमा जिले में तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन राशि वितरण में अनियमितता पर सरकार की सफाई, नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत ने राज्यपाल से शिकायत की है

रायपुर, तेंदूपत्ता बोनास में 8 करोड के गबन की शिकायत नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत द्वारा राज्यपाल से किये जाने के बाद राज्यशासन ने पात्र संग्राहकों को भुगतान सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।
सरकारी प्रवाक्ता ने सफाई दी है कि तेन्दूपत्ता संग्राहकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि के वितरण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर शासन द्वारा सुकमा जिले में कड़ी कार्रवाई की गयी है। जिला वनमंडलाधिकारी सुकमा को निलंबित कर दिया गया है।  एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वितरण कार्य में लापरवाही बरतने वाली 11 प्राथमिक वनोपज समितियों के प्रबंधकों को कार्य से पृथक कर दिया गया है तथा उन समितियों के संचालक मंडलों को भंग कर दिया गया है। संबंधित नोडल अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की जा चुकी है।

प्रवक्ता ने बताया है कि जिला यूनियन सुकमा अंतर्गत सीजन वर्ष 2021 के लिए 31,356 संग्राहकों को 4.53 करोड़ तथा वर्ष 2022 के लिए 18,918 संग्राहकों को 3.32 करोड़ रुपये प्रोत्साहन पारिश्रमिक का भुगतान किया जाना था। इनमें से वर्ष 2021 के 10,131 संग्राहकों को 1.38 करोड़ तथा वर्ष 2022 के 5,739 संग्राहकों को 74 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। शेष संग्राहकों के बैंक खाते उपलब्ध न होने की स्थिति में, कलेक्टर सुकमा की अनुशंसा पर शासन ने नगद भुगतान की अनुमति दी थी। इसके लिए राशि जिला यूनियन को हस्तांतरित की गई थी।

कुछ समितियों द्वारा नगद भुगतान किया गया, किन्तु 11 समितियों जिसमें सुकमा, फूलबगड़ी, दुब्बाटोटा, जगरगुण्डा, मिचीगुड़ा, बोड़केल, कोंटा, जग्गावरम, गोलापल्ली, किस्टाराम एवं पालाचलमा शामिल है उनमें प्रोत्साहन राशि का वितरण नहीं किया गया। इन समितियों में प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं करने वाले संग्राहकों की वास्तविक संख्या का परीक्षण किया जा रहा है। स्थिति स्पष्ट होते ही पात्र संग्राहकों को भुगतान सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

  • Related Posts

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी एवं बैंक आफ बड़ौदा के बीच आज अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाए…

    POLLUTION; 15 दिनों में 15 उद्योगों की बिजली कटी, उत्पादन बंद ,9.22 लाख की क्षतिपूर्ति की वसूली

    0 उल्लंघनकारी उद्योगों पर पखवाड़े भर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की कड़ी कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा क्षेत्रांतर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार