SCAM;भारतमाला परियोजना, बाप बताओ अन्यथा श्राद्ध करो, जैतु साव मठ की भूमि मंदिर के नाम वापस हो-पं. झा   

रायपुर, छत्तीसगढ़ राजधानी को भ्रष्टाचार के मामले में कलंकित करने वाले भारतमाला परियोजना में भ्रष्टाचार और घोटाले के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच रहे हैं। किंतु जैतु साव मठ की भूमि का बिकना आश्चर्यजनक है।

राजधानी निवासी कर्मचारी नेता पं विजय कुमार झा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी में कहावत है बाप बताओ अन्यथा श्राद्ध करो‌। किसी भी मंदिर या ट्रस्ट की भूमि सार्वजनिक न्यास अधिनियम के प्रावधानों के तहत बिना कलेक्टर व पंजीयक सार्वजनिक न्यास की अनुमति के विक्रय संभव नहीं है। यदि जैतु साव मठ की भूमि विक्रय के लिए कलेक्टर द्वारा अनुमति दी गई है, तो उस तत्कालीन कलेक्टर के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई हो और यदि कलेक्टर द्वारा अनुमति नहीं दिया गया और बिना अनुमति के विक्रय हुआ है, तो यह 420 का प्रकरण है। इसके लिए दोषी लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए‌।

श्री झा ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव जिन्होंने भारतमाला परियोजना को स्थल निरीक्षण करने जाकर स्थिति से अवगत हुए हैं, उनसे मांग की है कि तत्काल जो भी कार्यवाही होगी उसके पहले रायपुर के ऐतिहासिक जैतू साव मठ जिसके महंत स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण दास जो मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष थे‌। उस मंदिर की भूमि को तत्काल राजस्व अभिलेखों में जैतु साल मठ के नाम आज ही दर्ज कराया जाए‌।

श्री झा ने कहा है कि एक तरफ देश में वक्फ संशोधन अधिनियम  लाकर वक्फ की संपत्ति की सुरक्षा की दुहाई दी जा रही है। दूसरी ओर केवल रायपुर के ही अनेक मंदिरों की संपत्ति गोलमाल की गई। भू माफिया, दलालों के अलावा स्वयं सरकार ने अनेक बार मंदिरों की जमीन को बंदर बांट किया है।जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण पाटन तहसील के महामाया जामगांव तथा जैतु साव मठ के धरमपुरा में आईएएस कॉलोनी का निर्माण,दूधाधारी मठ की भूमि पर बस स्टैंड का निर्माण प्रत्यक्ष उदाहरण है। सर्वोच्च न्यायालय के डबल बेंच का आदेश है कि किसी भी मंदिर की भूमि का विक्रय यह हस्तांतरण हुआ है। उसे निरस्त कर तत्काल वापस मंदिर के नाम किया जाए इसका पालन छत्तीसगढ़ राज्य में भी होना चाहिए। 

  • Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी