PAK;अब मुनीर की सेना की बिछीं लाशें, पाक आर्मी की गाड़ी पर IED ब्लास्ट, 12 सैनिकों मौत

इस्लामाबाद, पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान में बीएलए यानी बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाक सेना संग खून की होली खेली है. जी हां, बलूच लिबरेशन आर्मी ने बोलन के मच कुंड इलाके में गश्त पर निकली पाकिस्तानी सेना के वाहन पर एक रिमोट कंट्रोल के जरिए आईईडी से हमला किया. इस हमले में 12 पाकिस्तानी सेना के सैनिकों की मौत हो गई है. पाकिस्तान को यह झटका ऐसे वक्त में लगा है, जब एक दिन पहले ही भारत ने मिसाइल से अटैक कर पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है. ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान अब तक खौफजदा है.

दरअसल, बीते कुछ समय से बलूचिस्तान के बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है. बलूचिस्तान के बोलन जिले के मच कुंड इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना के एक वाहन पर रिमोट-कंट्रोल के जरिए आईईडी अटैक किया. इस अटैक में पाकिस्तान के 12 सैनिकों की मौके पर ही लाश बिछ गई.

कब हुआ यह हमला
यह हमला 7 मई 2025 को शोरकंद क्षेत्र में उस वक्त हुआ, जब पाकिस्तानी सेना का काफिला गश्त पर था. बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. बीएलए की विशेष टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वाड (एसटीओएस) ने इस हमले को अंजाम दिया. हमले में वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और इसमें सवार सभी सैनिक मारे गए.

आतंकियों की बिछ चुकी हैं लाशें

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया. भारत के अटैक में पाकिस्तान के 70 से अधिक आतंकी मारे गए. हालांकि, पाकिस्तान 26 आतंकियों के मारे जाने का दावा कर रहा है.

  • Related Posts

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    0 छात्रों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और दूतावास के संपर्क में रहने की हिदायत नई दिल्ली, ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने खाड़ी देशों (Gulf…

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    नई दिल्‍ली. अमेरिका-ईरान युद्ध से वैश्विक विमानन सेवाओं को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारत पर भी इसका असर पड़ा है. दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु हवाई अड्डों सहित…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग