FRAUD;150 करोड़ रुपए की ठगी,आरोपी बंटी और बबली दिल्ली से गिरफ्तार,विभिन्न राज्यों में 12 मामले दर्ज

40 करोड की सम्पत्ति, ढाई करोड की रेंज रोवर गाडी में घूमते है उपाध्याय दंपत्ति

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के जशपुर जिला पुलिस ने 150 करोड़ रुपए की ठगी का पर्दाफाश किया है। ठगी में शामिल दोनों आरोपी बंटी और बबली को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी देश के विभिन्न राज्यों में कई व्यवसायिक संस्थानों को बड़ा चूना लगा चुके हैं। जशपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगों को दिल्ली से ढूंढ लाया है। आरोपियों ने पत्थलगांव के एक व्यापारी से, राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम से स्वेटर सप्लाई करने को लेकर करोड़ों रुपए की ठगी की थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी रत्नाकर उपाध्याय के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में धारा 420 की 12 से अधिक प्रकरण दर्ज थे। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, रेंज आई जी दीपक झा ने पुलिस टीम के लिए नगद ईनाम की घोषणा की है।

जशपुर पुलिस ने खुद को मंत्रालय का अधिकारी बताया और 1 हजार करोड़ रूपए की ऑर्डर का लालच देकर ठगों तक पहुंची। आरोपियों की धर पकड़ के दौरान SSP जशपुर लगातार मामले की मॉनिटरिंग करते रहे। गिरफ्तारी के दौरान ठगों ने खूब हंगामा किया। एसडीओपी पत्थलगांव पर ठगों ने हाथ मुक्का से हमला किया। लेकिन एसडीओपी ने भी अपनी हिम्मत और बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी की गर्दन नहीं छोड़ी। दिल्ली पुलिस के पहुंचते तक एसडीओपी ने आरोपी को अपने कब्जे में रखा।

आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में ठगी और धोखाधड़ी के लिए बी एन एस की धारा 316 (2) (5), 318 (4), 336(1) (3), 338, 340 (2), 341 (1),346 और 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला है कि मुख्य अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय के पास अवैध आर्थिक गतिविधियों से कमाए रुपयों से लखनऊ में 24 फ्लैट, दिल्ली में 2 फ्लैट, जिनकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपए है। साथ ही ढाई करोड़ रूपए के रेंज रोवर गाड़ी भी है। पुलिस के द्वारा मामले के सभी अभियुक्तों की संपत्तियों के संबंध में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है, जिसके संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    CRIME; राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, इन दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं…

    रायपुर. राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा शिकंजा कसा है. शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों पर एक…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती