JOBS; 2215 नगर सैनिकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 जून को, 30 मई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

0 रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में होगी परीक्षा

कांकेर, जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कार्यालय कांकेर से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर सेना विभाग 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास के लिए) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून 2025 रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा राज्य के 04 जिले रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में संपादित की जाएगी। 

शारीरिक दक्षता में पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम के वेबसाइट  https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ लिंक में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना अनिवार्य है। जिसकी अंतिम तिथि 30 मई 2025 सायं 05 बजे तक निर्धारित की गई है।

होमगार्ड विभाग में 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास डियुटी) तथा 500 नगर सैनिको (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वर्ष 2024 में शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा 04 संभागीय केन्द्रों में रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अम्बिकापुर में आयोजित की गई थी। जिसमे पात्र कुल 20137 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया है, चयनित सभी अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाईटhttps://firenoc.cg.gov.in/पर उपलब्ध है।

चयनित सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के लिए छग व्यापम वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/के लिंक में जाकर पंजीयन करना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा आबंटित एप्लीकेशन आई डी. एवं जन्मतिथि डालकर अभ्यार्थी छग व्यापन की वेबसाईट पर लिखित परीक्षा हेतु आवेदन करेंगे, बस्तर संभाग के सभी जिलों के अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित की जावेगी, विभागीय वेबसाईट पर पंजीयन की अंतिम तिथि दिनाक 30.05.2025 शाम 05ः00 बजे तक निर्धारित है।

  • Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर