ADMISSION; शासकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण कालेज पेंड्रा में बीपीएड- डीपीएड पाठ्यक्रमों में विभागीय प्रवेश हेतु आवेदन 30 मई तक

महासमुंद, शासकीय महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय, पेंड्रा (जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए बी.पी.एड. एवं डी.पी.एड. द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में विभागीय कोटे के अंतर्गत प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन शासकीय स्कूलों में कार्यरत नियमित सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक (एल.बी.) तथा सहायक शिक्षक पंचायत के लिए निर्धारित है।
डी.पी.एड. (द्विवर्षीय) अंतर्गत पुरुष के 10 एवं महिला के 05 सीट तथा बी.पी.एड. (द्विवर्षीय) अंतर्गत पुरुष के 05 एवं महिला के 05 सीट विभागीय हेतु उपलब्ध है। डी.पी.एड. पाठ्यक्रम हेतु आवेदक को हायर सेकेंडरी परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। बी.पी.एड. पाठ्यक्रम हेतु आवेदक को स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डी.पी.एड. उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सभी आवेदकों को एनसीटीई द्वारा निर्धारित अर्हताओं को भी पूर्ण करना अनिवार्य होगा। 01 जुलाई 2025 की स्थिति में आवेदक की न्यूनतम सेवाकाल अवधि 3 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
विभागीय इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर उसी कार्यालय में जमा करें। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सभी प्राप्त आवेदन पत्रों को वरिष्ठता क्रम के अनुसार सूचीबद्ध कर 30 मई 2025 तक उसकी हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद को अनिवार्य रूप से प्रेषित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ में हरा सोना का करोबार एक हजार करोड से ज्यादा होने की उम्मीद, संग्राहाकों को होगा 920 करोड़ रुपए का भुगतान

    0 बस्तर में तोडाई शुरु, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार रायपुर, छत्तीसगढ़ और अन्य वन क्षेत्रों में हरा सोना का कारोबार एक हजार…

    WILD LIFE; भीषण गर्मी के साथ जंगल में बढे अवैध शिकार के मामले,वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे

    0 वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 314 वन्यजीवों की मौत रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर भीषण गर्मी शुरु होते…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……