WHO;पाकिस्तान आतंकवाद का जन्मदाता..जिनेवा में पड़ोसी मुल्क को हड़काने वाली अनुपमा सिंह कौन हैं?

नई दिल्ली,  भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में पाकिस्तान को कडा जवाब देते हुए आतंकवाद को बढ़ावा देने में उसकी भूमिका को उजागर किया है। जिनेवा में WHO मुख्यालय में बोलते हुए भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने भारत के जवाब के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की और कहा, “पाकिस्तान आतंकवाद को जन्म देता है, वह इसका शिकार होने का दिखावा नहीं कर सकता।”

अनुपमा सिंह ने आगे कहा, “हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद के प्रायोजक और आयोजक पाकिस्तानी धरती से काम करते हैं।” इसके जवाब में, भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया। यह ऑपरेशन सटीक था और पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद के बुनियादी ढांचे पर केंद्रित था।

भारत ने संयम बरतते हुए कहा, “हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए कि उनके नागरिकों को निशाना न बनाया जए और उन्हें नुकसान न पहुंचे। हमने सिर्फ पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकवादियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया।”

अनुपमा सिंह ने सिंधु जल संधि के बारे में पाकिस्तान के झूठे दावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रहा है। अनुपमा सिंह ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा, “एक ऐसा देश जो आतंकवाद को पालता है, वह पीड़ित होने का नाटक नहीं कर सकता।” अनुपमा सिंह के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कौन हैं अनुपमा सिंह

अनुपमा सिंह भारतीय विदेश सेवा (IFS) में नौ साल से अधिक समय से राजनयिक के रूप में काम कर रही हैं। IFS में शामिल होने से पहले, उन्होंने 2012 से 2014 तक KPMG में काम किया। वहां उन्होंने कंसल्टेंट के तौर पर शुरुआत की और बाद में सीनियर कंसल्टेंट के पद तक पहुंचीं। अनुपमा सिंह ने 2014 में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशासन का प्रशिक्षण पूरा किया। उन्होंने 2008 से 2011 तक CFA प्रोग्राम भी किया। इसमें उन्होंने कॉर्पोरेट फाइनेंस, वैल्यूएशन और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल की। अनुपमा सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से फाइनेंस में MBA किया है। उन्होंने मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में B.Tech भी किया है।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी