CORONA;छत्तीसगढ़ में कोरोना की दहशत, मेकाहारा में 23 मई से OPD, प्रदेश में एक भी केस नहीं

रायपुर,  देश में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में कोविड से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है. देश में बढ़ते केस को देखते हुए आज कोरोना पूर्व तैयारी को लेकर मेकाहारा अस्पताल में बैठक हुई, जिसमें मरीजों के इलाज, दवा, बेड, ऑक्सीजन, पीपी कीट और सैंपल जांच की सुविधा समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई. मेकाहारा में कल 23 मई से कोरोना का OPD शुरू करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित कर दी गई है. बता दें कि काेरोना के आए तीन लहर में छत्तीसगढ़ में 14 हजार से ज्यादा लाेगों की मौत हुई थी.

बताया गया है कि बैठक में भीमराव अंबेडकर अस्पताल के सभी विभागों के अध्यक्षों को बुलाया गया था. कल से कोरोना के संदिग्ध मरीजों की इलाज अलग से की जाएगी. देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए रायपुर में कोरोना के समय की गई व्यवस्थाओं को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है. मरीज बढ़ने पर कोरोना वार्ड बनाया जाएगा. कल से मेकाहारा में अलग से कोरोना OPD का संचालन किया जाएगा. इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी.

चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के लिए दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है. साथ ही इलाज के दौरान डॉक्टरों की सुरक्षा के कीट की उपलब्धता है. पूर्व में जारी इलाज के प्रोटोकाल अनुसार ही मरीजों का इलाज किया जायेगा.संक्रमण के खतरे को देखते हुए अलग से OPD संचालित किया जाएगा.राज्य कंट्रोल एवं कमांड सेंटर के अनुसार छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना के एक भी मरीज नहीं है, लेकिन देश विदेश में जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है इसे देखते हुए ऐतिहात के तौर पर अलग से इलाज की व्यवस्था की जा रही है.

  • Related Posts

    MEDICAL COLLEGE, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग,केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मिले केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

    नई दिल्ली, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र के मुंगेली जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना…

    MBBS; छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित, फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश

    0 नीट यूजी काउंसलिंग 2026 पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दावा- मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मानी जाएगी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रायपुर, छत्तीसगढ़  के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती