IRCTC में नौकरी पाने का मौका, न लिखित परीक्षा, न टेंशन, पाएं अच्छी सैलरी!

नईदिल्ली, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) में नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बढ़िया अवसर है. जिस किसी भी उम्मीदवार के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आईआरसीटीसी कंसल्टेंट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

IRCTC के इस भर्ती के माध्यम से कंसल्टेंट के पदों पर बहाली की जाएगी. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 6 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती मुंबई (महाराष्ट्र) क्षेत्र के लिए है.

आईआरसीटीसी में नौकरी पाने की जरूरी योग्यता

उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, तो उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं या ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त होना जरूरी है.

IRCTC में नौकरी पाने की आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 64 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए (जैसा कि 19 मई 2025 को गणना की जाएगी). इसके साथ ही उम्मीदवारों को आयु में छूट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार दी जाएगी.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
IRCTC Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक
IRCTC Recruitment 2025 Notification

आईआरसीटीसी में ऐसे मिलेगी नौकरी

आईआरसीटीसी के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार निम्नलिखित दो तरीकों से आवेदन भेज सकते हैं.
ई-मेल द्वारा: निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स swati.chitnis@irctc.com पर ई-मेल करें.
डाक द्वारा: आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ निम्न पते पर भेजें.
मैनेजर (एचआरडी), IRCTC लिमिटेड, पश्चिम क्षेत्र कार्यालय, फोर्ब्स बिल्डिंग, ग्राउंड और थर्ड फ्लोर, चरणजीत राय मार्ग, फोर्ट, मुंबई – 400001.

  • Related Posts

    DRDO; आईटीआई पास आउट के लिए डीआरडीओ में नई भर्ती, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर

    नईदिल्ली, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन आईटीआई वालों को नई अपॉर्चुनिटी दे रहा है। डीआरडीओ ने अपने दिल्ली स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजिकल रिसर्च (DIPR) के लिए अप्रेंटिस की नई…

    JOBS; कैनरा बैंक में बिना परीक्षा 3500 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

    नईदिल्ली, पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंक में नौकरी पाने का सपना है, तो आप अप्रेंटिसशिप के जरिए इसकी बढ़िया ट्रेनिंग ले सकते हैं। कैनरा बैंक ने हाल ही में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर