EDUCATION; रायपुर जिले में 389 विद्यालयों का होगा युक्तियुक्तकरण,शहरी इलाके के शिक्षक गांव जाएंगे?

रायपुर, शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के स्कूलो का युक्तियुक्तकरण किया गया है। इसके अनुसार रायपुर जिले में कुल 389 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। इनमें एक ही परिसर के विद्यालय जिनमें शिक्षा विभाग के 384, आदिवासी विकास विभाग के 1 स्कूल और ग्रामीण क्षेत्र के 1 किमी के भीतर विद्यालय जिनमें एजुकेशन विभाग के 1 स्कूल और शहरी क्षेत्र में 500 मीटर के भीतर के विद्यालय में शिक्षा विभाग के 3 विद्यालय शामिल है, जिनका युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि युक्तियुक्तकरण का उदद्ेश्य मानव भौतिक संसाधन का सही उपयोग करना और संतुलन बनाए रखना है। इससे सभी स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों का अनुपात सही होगा और गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा प्रदान करने में सहयोग मिलेगा।वैसे शहरी क्षेत्र के स्कूलों में स्वीकृत संख्या से ज्यादा संख्या में पदस्थ शिक्षकों को सरकार दूरस्थ गांवों में स्थानातरित कर पाएगी इसमें अभी भी संदेह है. क्योंकि राजनितिक पहुंच के चलते बडी संख्या में शहरी इलाकों में शिक्षक तैनात है। इन्हे अभी तक कोई भी सरकार हटा नहीं पाई है। इधर यह भी खबर है कि कतिपय सरकारी स्कूलों में अभी से दर्ज संख्या बढाने की कवायत शुरु हो गई है ताकि युक्तियुक्तकरण से बचा जा सके।

  • Related Posts

    GOVT; 23 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में  सुबह 10 बजे से होगा रक्तदान सेवा महाकुंभ, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह दम्पत्ति लेंगे देहदान का संकल्प

    0 रक्तदान, बुक ट्री, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक एवं देहदान-अंगदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान रायपुर, सेवा और मानवता के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य…

    ACTION; पत्रकारों से बदसलूकी प्रभारी प्राचार्या को पड़ी भारी, पद से हटाया गया, शराबी शिक्षक के विरुद्ध निलंबन की तैयारी

    बलौदाबाजार, बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्या वंदनी श्रीवास्तव को पत्रकारों से बदसलूकी और पूर्व छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में पद से हटा दिया…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर