GAME; अधिवक्ताओं ने खेल में भी आजमाया हाथ, कैरम के साथ मेहंदी- रंगोली में भी अव्वल प्रदर्शन

0 ग्रीष्मकालीन अवकाश में अधिवक्ताओं के बीच मेहंदी, रंगोली, कैरम, गायन आदि प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर, ज़िला अधिवक्ता संघ, रायपुर, छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक सचिव अधिवक्ता परसराम कश्यप ने कहा कि ग्रीष्मक़ालीन अवकाश के दौरान  जिला अधिवक्ता संघ, रायपुर द्वारा  जिला न्यायालय परिसर में विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला में  मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कैरम प्रतियोगिता के बाद अब गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। 

अधिवक्ता श्री कश्यप ने कहा कि अधिवक्ता कोर्ट की कार्यवाही पूरी करने के बाद इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। कल कैरम खेल में अधिवक्ताओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता विवेक तनवानी, अधिवक्ता उर्वशी घोष, अधिवक्ता संदीप शुक्ला, प्रदीप साहू सहित कई वकीलों ने उत्साहपूर्वक कैरम खेला ।  यह आयोजन सदस्यों के बीच सौहार्द, टीम भावना और मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

इसी कड़ी में मेहंदी प्रतियोगिता का निर्णय प्रथम अधिवक्ता मुस्कान सिंह भदौरिया, द्वितीय स्थान अधिवक्ता आरती शर्मा ,तृतीय स्थान अधिवक्ता नगमा खातून जी आई है साथ ही रंगोली  प्रतियोगिता का रिजल्ट प्रथम स्थान अधिवक्ता आरती कटकवार द्वितीय स्थान अधिवक्ता ईंदरा बेन तृतीय स्थान अधिवक्ता पुजा बर्मन जी ने प्राप्त की हैं।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय न केवल कानूनी मामलों में बल्कि सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहा है। आने वाले दिनों में  गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिवक्ताओं की प्रस्तुतियाँ उम्मीदों से भरपूर रहेंगी। संघ का उद्देश्य है कि इस तरह के कार्यक्रमों से वकीलों के बीच सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता बनी रहे। 

  • Related Posts

    T20; वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर T20 के नए कप्तान, सूर्या की हो गई छुट्टी…

    नईदिल्ली, बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड और जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया…

    IPL; कैप कोई पहनता है, ट्रॉफी कोई जीतता है…..

    आईपीएल के हर संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे अधिक विकेट लेने  को  ऑरेंज और पर्पल कैप  देने के अलावा दस लाख रुपए नगद पुरस्कार मिलते है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…