SEBI; अरशद वारसी, उनकी पत्नी समेत 57 लोगों पर लगा बैन, शेयर बाजार में धोखाधड़ी करने का लगा है आरोप

मुम्बई, बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और 57 अन्य व्यक्तियों पर SEBI ने बैन लगाया है। इन पर शेयर बाजार में हेराफेरी करने का आरोप है। दावा किया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां फैलाकर कुछ शेयरों की कीमतें बढ़ाईं और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाया। अब SEBI ने इनको 1 से 5 साल तक के लिए मार्केट से बैन कर दिया है। साथ ही सभी पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

SEBI ने पाया कि अरसद वारसी ने 41.70 लाख रुपये और उनकी पत्नी ने 50.35 लाख रुपये का मुनाफा कमाया था। अब सभी आरोपियों को 58.01 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को 12% सालाना ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया गया है। अंतिम आदेश में, SEBI ने पाया कि इस पूरे मामले के पीछे के मास्टरमाइंड गौरव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता और मनीष मिश्रा थे। उन्होंने ही पूरा प्लान बनाया और उसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

SEBI ने लगाया है करोड़ों का जुर्माना

सुभाष अग्रवाल ने मनीष मिश्रा और कंपनी के प्रवर्तकों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई इसके अलावा, पीयूष अग्रवाल और लोकेश शाह ने अपने खातों का इस्तेमाल इस हेराफेरी में होने दिया, जिससे आरोपियों को फायदा पहुंचा। यह मामला खासकर Sadhna Broadcast और Sharpline Broadcast जैसी कंपनियों से जुड़ा हुआ है। सेबी ने 1.05 करोड़ रुपये की अवैध रकम जब्त करने भी आदेश दिया है। साथ ही मनीष मिश्रा पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। गौरव समेत बाकियों पर 2-2 करोड़ और जतिन मनुभाई शाह पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

शेयर बेचकर मुनाफा कमाया

बताया गया है कि इन कंपनियों के शेयरों में इन लोगों ने पहले से निवेश किया और फिर सोशल मीडिया पर इन कंपनियों के बारे में झूठी या भ्रामक बातें फैलाकर शेयर की कीमतें ऊपर चढ़ाईं। जब शेयर की कीमतें ऊंचाई पर पहुंच गईं, तो इन्होंने अपने शेयर बेचकर मुनाफा कमा लिया, जिससे आम निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा।

सेबी ने घोटाले पर एक्शन लगाया है

सेबी ने इस पूरे घोटाले को लेकर कड़ी कार्रवाई की है। अब जिन लोगों पर बैन लगाया गया है, वो न तो शेयर बाजार में ट्रेड कर सकेंगे और न ही किसी तरह की निवेश गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। सेबी ने कहा है कि निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

  • Related Posts

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर