EPFO;कर्मचारियों को तोहफा,पीएफ में ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़कर हुई 5 लाख रुपये

नईदिल्ली, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। ईपीएफओ ने पीएफ के लिए ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट को बढ़ा दिया है। इस लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे पीएफधारकों की अपने फंड तक पहुंच बढ़ जाएगी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा, ‘ईपीएफओ ने पीएफ की ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।

ईपीएफओ ने सभी एडवांस्ड क्लेम्स के लिए ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट को 5 लाख रुपये तक बढ़ाया है। पहले यह लिमिट सिर्फ 1 लाख रुपये थी। ईपीएफओ मेंबर्स अपनी पैसों की अर्जेंट नीड्स के लिए पीएफ में से पैसा निकालते हैं। प्रोविडेंट फंड रेगुलेटर ईपीएफओ ने साल 2020 में कोविड महामारी के दौरान एडवांस्ड क्लेम्स का ऑटो सेटलमेंट लॉन्च किया था। इससे मेंबर्स अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए तुरंत पैसा निकाल सकते हैं।

इन 4 तरीकों से चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस

SMS के माध्यम से: 7738299899 नंबर पर एक SMS भेजकर अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक किया जा सकता है। आपको रजिस्टर्ड नंबर से AN EPFOHO ENG टाइप करके मैसेज सेंड करना होगा।

मिस्ड कॉल के जरिए: आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करके पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।

उमंग ऐप के जरिए: उमंग ऐप से भी आप अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं। इस ऐप से आप क्लेम सबमिट भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा और वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

EPFO पोर्टल: EPFO वेबसाइट पर जाकर एंप्लॉइज सेक्शन पर क्लिक करें और उसके बाद मेंबर पासबुक पर क्लिक करें। अपना UAN और पासवर्ड दर्ज करके आप पीएफ पासबुक देख सकते हैं।

  • Related Posts

    YOGA; योग से बदला छात्रों का जीवन, सकारात्मक सोच के साथ अनुशासन और उत्तम जीवन की ओर बढ़ते कदम

    नारायणपुर, लिंगो मुडियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में योग के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर एवं संगठित प्रयास किए जा…

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी