ELECTION; पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष का चुनाव 29 जून को, प्रत्याशियों में गहमा-गहमी के साथ हलचल बढ़ी

0 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंंह की दावेदारी से चुनावी माहौल सरगर्म, संभागीय मुख्यालयों में होगा मतदान

रायपुर, राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव 29 जून रविवार को होगा। सभी संभागीय मुख्यालयों में मतदान होगा। केवल दुर्ग संभागीय मुख्यालय का मतदान राजनांदगांव में होगा। चुनाव की तैयारी जारी है। इसी बीच प्रात्याशी भी चुनाव प्रचार मैदान में कूद पडे है। इस कठिन दौर में सदस्य पटवारी भी ईमानदार, योग्य एवं सक्षम नेतृत्व का चयन करने में जोर दे रहे है। ताकि पटवारियों की समस्याओं का निदान समय पर आसानी से हो सके।

प्रदेश में करीब 4800 पटवारी है। हरेक सदस्य को प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान करना होगा। इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार मैदान में है। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंंह, भागवत जायसवाल, समेत नरेंद्र पांडेय, अनिल डोडवानी एवं किशोर दीवान शामिल है। महासचिव पद के लिए विकास साहू, निर्मल साहू एवं दानी ठाकुर चुनाव लड रहे है। कोषाध्यक्ष पद पर मुरली वर्मा, प्रमोद टंडन, महेंद्र ध्रुव एवं श्री नेताम चुनाव मैदान में है। इस बार प्रत्याशियों की संख्या को देखकर संघ के सदस्यों के बीच चर्चा का दौर चल रहा है। सभी अपने-अपने हिसाब से इस चुनाव का आंकलन कर रहे हैं।

पटवारी संघ के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंंह की दावेदारी से चुनावी माहौल सरगर्म हो गया है। वे लम्बे समय से साथी पटवारियों से व्यक्तिगत रुप से जुडे हुए है। राजधानी में रहने के कारण साथियों के साथ उनका हमेशा सतत संपर्क बना हुआ है। उनके निजी मामलों का निराकरण भी वे मंत्रालय-संचालनालय जाकर करते है। बहरहाल वे अभी सरगुजा में चुनाव प्रचार के लिए निकले हुए है।

प्रांताध्यक्ष के लिए पूर्व प्रांताध्यक्ष भागवत जायसवाल चुनाव मैदान में हैं। बताया जा रहा है कि इस बार  रायगढ जिले से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे तो उनके साथ गिने-चुने लोग थे। इसमें भी कुछ दूसरे जिले के पटवारी शामिल थे। चुनाव को लेकर जिला स्तर पर संघ में प्रचार-प्रसार की कमी भी दिख रही है। कुछ प्रत्याशियों से पटवारी संघ के सदस्यों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। हांलाकि अभी तक खुलकर कोई सामने नहीं आया है, लेकिन यह बात चर्चा में जरूर है कि इसका असर चुनाव के परिणाम में सामने आएगा।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर