ACCIDENT; साइकिल धोने के लिए तालाब में उतरे दो मासूम,पैर फिसलने से डूबे

अंबिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरजू में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर से साइकिल लेकर निकले दोनों बच्चे अन्य साथियों के साथ साइकिल धोने तालाब में चले गए। यहां पैर फिसलने से दोनों बच्चे पानी में डूब गए थे। दोनों को बाहर निकालकर पहले कांसाबेल फिर अंबिकापुर अस्पताल लाया गया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम केरजू निवासी नवीन अग्रवाल का नौ वर्षीय पुत्र आरव अग्रवाल तथा पड़ोस में ही रहने वाले संजय अग्रवाल का सात वर्षीय पुत्र अंश अग्रवाल बुधवार की शाम को दोस्तों के साथ साइकिल लेकर निकले थे। दोस्तों के साथ खेलने के दौरान घर के पास स्थित तालाब में अपनी-अपनी साइकिल धोने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे फिसल गए। इसके बाद अचानक दोनों डूबने लगे।

डूबने की स्थिति में दूसरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने आरव और अंश को तालाब से बाहर निकाला। दोनों बच्चे बेहोश हो चुके थे। उन्हें बेहोशी की हालत में कांसाबेल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। घरवाले दोनों बच्चों को साथ लेकर अंबिकापुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे थे।

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती