RMC;अंडरग्राउंड वायरिंग होने से रायपुरा चौक का होगा चौड़ीकरण,सर्विस लेन के 400 मीटर हिस्से में बनेगी फोरलेन सड़क

0 रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने किया भूमिपूजन

रायपुर, रिंगरोड नंबर वन के रायपुरा चौक के दोनों ओर 11केवी लाइनों को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अंडरग्राउंड करेगा, जिसका भूमिपूजन रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आज शाम को किया। श्री मूणत ने इस अवसर पर कहा कि बिजली तारों के अंडरग्राउंड होने से सड़क चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब रायपुरा ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर सर्विस लेन को टू-लेन से फोरलेन किया जाएगा, ताकि आम लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिले।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रायपुर शहर क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम जामुलकर ने बताया कि कुल 4.33 करोड़ रूपए की लागत से रायपुरा चौक के 11केवी लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। बिजली लाइनों को छह हिस्सों में अंडरग्राउंड किया जाएगा।

मनुआस रियल्टी मैरिज पैलेस के पास 80.53 लाख रूपए, रायपुरा चौक में राज ट्रेडर्स से प्रतिमा हार्डवेयर तक 77.05 लाख रूपए, गोल चौक डीडीनगर से रायपुरा चौक तक 95.08 लाख रूपए, मंजीत ट़ॉवर के पास 70.58 लाख रूपए, कामाख्या रेस्टोरेंट के पास 60.44 लाख रूपए और राजा बैटरी से सन्नी ट्रेडर्स रायपुरा में 49.69 लाख रूपए की लागत से अंडरग्राउंड कार्य पूरा होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य पार्षद एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    BJP; गुटबाजी पर बड़ा एक्शन!, पांच नेता छह साल के लिए निष्कासित, 111 इस्तीफों के बाद फैसला

    राजनांदगांव, भाजपा डोंगरगढ़ शहर मंडल को लेकर छिड़े विवाद पर संगठन ने दोनों खेमों पर गाज गिरा दी है। जिला भाजपा की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन ने कार्रवाई करते हुए पांच…

    POLITICS; मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नए आंदोलन का ऐलान!, दीपके ने बताया ‘कॉकरोचों’ का पूरा प्लान

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बता दिया है कि उनका अगला कदम क्या होने वाला है. अभिजीत ने बताया कि…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र