NAVRATRI;महामाया मंदिर में आगामी नवरात्रि के मनोकामना ज्योति शुल्क जमा होना प्रारंभ-पंडित झा

रायपुर, श्री महामाया देवी मंदिर रायपुर (छत्तीसगढ़) का पेटीएम बार कोड जारी कर दिया गया है मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष श्री व्यास नारायण तिवारी एवं मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि शारदीय नवरात्रि,क्वांर (आश्विन) नवरात्रि 2025 हेतु मनोकामना तेल ज्योति कलश शुल्क सहित कन्या भोज, ब्राह्मण भोज, भंडारा, गौ सेवा आदि दान राशि जमा करने के लिये उपयोग करें।

साथ ही मनोकामना तेल ज्योति कलश शुल्क या अन्य दान के लिये इस माध्यम से राशि जमा करने के पहले एवं बाद में श्री महामाया देवी मंदिर रायपुर के मो नंबर 7389664779 पर अनिवार्य रूप से संपर्क कर लेवे मंदिर व्यवस्थापक पं  विजय झा ने माता के मंदिर के अधिकृत पे टीएम बार कोड को सार्वजनिक रूप से या वाट्सएप समूहों सहित अपरिचित नंबरों में शेयर न करने की अपील भी की है मंदिर के अधिकृत इस पे टीएम बार कोड मनोकामना तेल ज्योति शुल्क भुगतान की आनलाइन सुविधा अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक ही रहेगी। शेष दिवस मंदिर में कार्यालय अवधि प्रातः 9 बजे बजे से 12 बजे तक तथा संध्या 4 बजे से 9 बजे रात्रि तक स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम दिवस मंदिर में नगद राशि भुगतान के माध्यम से 21 सितंबर 2025 को रात्रि 9 बजे तक ही मनोकामना तेल ज्योति कलश शुल्क स्वीकार किया जायेगा। श्री झा ने अपील की है किसी भी स्थिति में मंदिर के बाहर अनाधिकृत व्यक्ति को ज्योति कलश व अन्य राशि प्रदान न करें।

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी