CRIME;स्कूल के महिला वॉशरूम में गुरूजी मोबाइल छिपाकर दो महीने से बना रहे थे वीडियो, FIR दर्ज

0 शिक्षिकाओं ने रंगे हाथ पकडा, मोबाईल आन कर वाशरुम में छोड दिया था

रायपुर, राजधानी रायपुर के ग्रामीणा इलाके के एक स्कूल के महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह करतूत कोई और नहीं बल्कि स्कूल का गुरुजी भूपेंद्र कुमार साहू करता था। पिछले दो महीने से वह वीडियो बना रहा था। इससे स्कूल में हंगामा खडा हो गया। खासकर शिक्षिकाएं सकते में है। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला रायपुर जिले के तिल्दा के समीपस्थ ग्राम बिलाड़ी के मीडिल स्कूल का है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब स्कूल की शिक्षिकाओं ने वॉशरूम में एक मोबाइल फोन देखा। शिक्षिकाओं ने मोबाइल उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग चालू थी। शिक्षिकाओं ने तुरंत इस गंभीर मामले की जानकारी अपने पतियों और स्कूल के अन्य स्टाफ को दी।

तिल्दा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल के महिला वॉशरूम में एक चालू हालत में वीडियो रिकॉर्डिंग करता मोबाइल फोन मिला है। शिक्षिकाओं ने तिल्दा-नेवरा थाने पहुंचकर प्रधानपाठक पर इस घृणित कृत्य का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज जब पूछताछ की तो उसने इस करतूत की स्वीकारोक्ति की है।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और प्रधान पाठक के मोबाइल की जांच करने पर वीडियो डिलीट मिले। अब उक्त मोबाइल की जांच के लिए उसे सायबर सेल को भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह मोबाइल में रिकॉर्ड हुए वीडियो को दूसरे मोबाइल और फिर लैपटॉप में ट्रांसफर कर देखता था। उसने बताया कि वह पिछले लगभग दो महीने से यह हरकत कर रहा है।

  • Related Posts

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी