IND vs ENG; 58 साल का सूखा खत्म…एजबेस्टन में टीम इंडिया की जय-जय, 10 विकेट लेकर आकाश दीप बने हीरो

नई दिल्ली,  टीम इंडिया ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है. 58 साल के इतिहास में भारत की एजबेस्टन में यह पहली टेस्ट जीत है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड को 336 रन से हरा दिया. इसके साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. भारत की इस जीत में बैटिंग में जहां गिल, जडेजा, जायसवाल, पंत और केएल राहुल ने कमाल किया वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने धमाल मचाया. आकाश दीप ने कुल 10 विकेट चटकाए जिसमें दूसरी पारी के 6 विकेट और पहली पारी के 4 विकेट शामिल है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लंदन में खेला जाएगा.

भारत ने इंग्लैंड के सामने 608 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था. मेजबान टीम 271 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 88 रन की पारी खेली जबकि भारत के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने स्मिथ को आउट कर यहां पंजा खोला. भारत ने इससे पहले यहां 8 टेस्ट मैच खेले थे जहां उसे 7 में हार मिली थी जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा था. इस वेन्यू पर भारत की टेस्ट में यह पहली जीत है. भारत यहां 1967 में पहला टेस्ट खेला था. इससे पहले उसे एजबेस्टन में जीत नसीब नहीं हुई हुई थी.

बारिश की वजह से 1 घंटे 40 मिनट की देरी से शुरू हुआ 5वें दिन का खेल
इससे पहले भारत ने अंतिम दिन लंच तक इंग्लैंड के 153 रन पर 6 विकेट झटक लिए थे. स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने लंच से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (33 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट किया जो दिन में आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे. आकाशदीप ने शनिवार को अंतिम में दो विकेट झटके थे और सुबह के सत्र में ओली पोप (24) और हैरी ब्रुक (23) को जल्दी आउट किया. तेज बारिश के कारण मैच एक घंटे 40 मिनट देरी से शुरू हुआ. इससे भारत को इंग्लैंड को आउट करने के लिए 80 ओवर मिले.

इंग्लैंड के सामने 608 रन का लक्ष्य था
इंग्लैंड ने 608 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए दिन की शुरुआत 3 विकेट पर 72 रन से की. प्रसिद्ध कृष्णा ने आकाश दीप के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की. आकाश दीप पहले सत्र के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे. मैच में पहली बार ऐसा लगा कि विकेट थोड़ा खराब हो गया है और आकाश दीप को सीम मूवमेंट मिल रहा है. मोहम्मद सिराज ने आकाश दीप के साथ शुरुआत नहीं की जो थोड़ा हैरानी भरा था. आकाश दीप को शुरुआती घंटे में सफलता दिलाने के लिए सात गेंद लगी और उन्होंने ओली पोप (24 रन) को बोल्ड कर दिया. फिर इस गेंदबाज ने अगले ओवर में खतरनाक हैरी ब्रुक (23 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट किया.

आकाश दीप ने लॉर्ड्स टेस्ट में जगह पक्की की
यह माना जा सकता है कि मध्यम गति के गेंदबाज आकाश दीप ने एजबेस्टन में नई गेंद से शानदार प्रदर्शन कर लॉर्ड्स टेस्ट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. दूसरे छोर से कृष्णा ने प्रभावी ढंग से गेंदबाजी की. पहले घंटे के बाद रविंद्र जडेजा को लाया गया और उन्होंने तुरंत ही गेंद को टर्न करवाया जिससे स्टोक्स और जेमी स्मिथ को परेशानी हुई. हेडिंग्ले के विपरीत जडेजा ने अपनी गेंदों की गति को कम करने की कोशिश की. हालांकि इंग्लैंड के कप्तान कुछ जरूरी रन बनाने में सफल रहे. उन्होंने सिराज की गेंद पर चार बाउंड्री लगाईं.

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम