ATTACK; आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली कपिल शर्मा के Kap’s Cafe पर हमले की जिम्मेदारी, 3 दिन पहले ही कनाडा में हुई थी ओपनिंग

नईदिल्ली, जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कैप्स’ (KAP’S CAFE) पर फायरिंग हुई है। अभी तीन दिन पहले ही पत्नी गिन्नी के साथ मिलकर कपिल शर्मा ने एक शानदार कैफे खोला था। कैफे का नाम ‘कैप्स कैफे’है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक आदमी रात को कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। शख्स कार में है और वहीं से ये वीडियो भी बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

कपिल का ये कैफे कनाडा के सरे इलाके में है। कुछ ही दिनों पहले इस कैफे की बड़े स्तर पर ओपनिंग की गई थी। कपिल के इस कैफे पर लोगों की भारी भीड़ भी देखी जा रही थी। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी, लेकिन हमले का मकसद साफ तौर पर धमकी देना और डर फैलाना माना जा रहा है।

हरजीत सिंह लाडी ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी

बीकेआई के एक कार्यकर्ता और एनआईए (भारत) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह लाडी, बब्बर खालसा इंटरनैशनल (BKI) से जुड़ा एक खतरनाक और कुख्यात आतंकी है, जो लंबे समय से पंजाब पुलिस, NIA और अन्य एजेंसियों को वांटेड है। सूत्रों का कहना है कि वह कनाडा में रहते हुए आतंक फैलाने के लिए स्थानीय गैंगस्टरों और कट्टरपंथी नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रहा है। लाडी पर पहले भी कई संगीन मामलों में नाम सामने आ चुका है, जिनमें टारगेट किलिंग्स, धमकी भरे वीडियो और फंडिंग के आरोप शामिल हैं।

BKI का सदस्य है लाडी

हरजीत सिंह लाडी पंजाब के नवांशहर जिले के गरपधाना गांव का निवासी है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का एक सक्रिय सदस्य है, जो एक खालिस्तानी आतंकी संगठन है। लाडी पर देश-विरोधी गतिविधियों, टारगेट किलिंग और पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या की साजिशों जैसे गंभीर आरोप हैं। उसकी गतिविधियां केवल भारत तक सीमित नहीं हैं; वह कनाडा, ब्रिटेन और यूरोप में भी अपने नेटवर्क के जरिए सक्रिय है। इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ नोटिस जारी किया है, जो उसकी वैश्विक पहुंच और खतरे को दर्शाता है।

कपिल शर्मा की ओर से अब तक कोई बयान नहीं

कपिल शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो वह पूरी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं। उनका यह कैफे हाल ही में सरी शहर में खोला गया था और इसका उद्घाटन खुद कपिल ने कुछ सप्ताह पहले ही किया था।

  • Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी