CRIME; मशरूम फैक्ट्री में मजदूरों के साथ बर्बरता,खाना मांगा तो बच्चों को पीटा,बंधक बनाए गए 47 नाबालिक समेत 97 मजदूरों का हुआ रेस्क्यू

0 रायपुर में मशरूम फैक्ट्री के मजदूरों ने सुनाई आपबीती

रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे खरोरा के मशरूम फैक्ट्री में शताधिक मजदूरों को बंधक बनाकर महीनों से बर्बरतापूर्वक काम कराने का मामला सामने आया है. मजदूरों को बिना पगार दिए काम कराया जा रहा था. विरोध करने पर उनसे मारपीट भी की जाती थी. वहीं महिलाओं और बच्चों के साथ भी जानवरों जैसा बर्ताव किया जाता रहा. वहां के काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई.

दरअसल खरोरा गांव में विकास तिवारी, विवेक और नितेश ये तीनों मिलकर मशरूम फैक्ट्री चलाते हैं, जहां काम कराने के लिए यूपी, बिहार और झारखंड से मजदूरों को लाया गया था. इस मजदूरों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जाता रहा, मासूम बच्चों के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे. काम नहीं करने पर मजदूरों के ऊपर हाथ भी उठाया जाता था. वहीं 4-5 महीने की पगार भी नहीं दी गई थी. वहीं महिलाओं ने बताया कि जब वह शौच के लिए जाती थी तब ठेकेदार के आदमी उन्हें देखते थे, ताकि वह कहीं भाग न जाए. वहीं खाना मांगने पर बच्चों पर भी हाथ उठाते थे.

मजदूरों से 24-24 घंटे कराया काम

मजदूरों ने बताया कि उनके साथ फैक्ट्री मालिक जानवरों से बर्ताव करते थे. उन्हें हर दिन 24 घंटे तक काम करना पड़ता था, लेकिन मालिक उन्हें एक रुपया भी नहीं देता था. इतना ही नहीं, उन्होंने हमारे मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी छीन लिए थे ताकि वे किसी से संपर्क न कर सकें और फैक्ट्री से बाहर न जा सकें.

बंधक मजदूरों का ऐसे हुआ खुलासा

प्रताड़ना के इस बर्बर मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ मजदूर फैक्ट्री मालिकों की प्रताड़ना से तंग आ गए। वे 2 जुलाई की रात को फैक्ट्री से भाग निकले. वे 20 किमी पैदल चलकर रायपुर पहुंचे. कुछ लोगों ने मदद कर पुलिस तक पहुंचाया. फैक्ट्री में काम करने आए मजदूर ने कहा कि मशरूम कंपनी में पैक करने के लिए यहां पर उन्हें लेकर आए थे.

97 मजदूरों का हुआ रेस्क्यू

वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने तिल्दा-खरोरा स्थित मशरूम फैक्ट्री में छापा मारकर 97 मजदूरों का रेस्क्यू किया. इन सभी को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में सुरक्षित रखा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू किये गए मजदूर यूपी-बिहार के हैं.

  • Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी