ATTAACK;नाबालिग युवती को भगाकर की शादी,नाराज पिता ने युवती को मारी गोली, बाप-बेटे समेत 3 गिरफ्तार

 रायपुर, राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है,जहां एक नाबालिग को भगाकर शादी करने को लेकर लड़के के ही पिता ने युवती को गोली मार दी। जिसमें युवती घायल हो गई है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। एक नाबालिग युवती को भगाकर शादी करने के बाद विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक के पिता ने नाबालिग युवती को एयरगन से गोली मार दी।

मामले की जानकारी मिलते ही नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें आगे की जांच चल रही है।

बाप-बेटे समेत 3 गिरफ्तार

बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी किशोर गाइन, जिसने लड़की को भगाया और उससे शादी की थी। युवक का पिता कन्हाई गाइन, जिसने युवती को गोली मारी और उसका दोस्त विक्की उर्फ समर शामिल हैं। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी राजा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

एयरगन बरामद

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एयरगन भी बरामद कर लिया गया है। इस गंभीर मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी किशोर गाइन के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर भगाया गया था। शादी के बाद उत्पन्न पारिवारिक विवाद के दौरान यह हिंसक वारदात हुई। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

  • Related Posts

    POLICE RAID; स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार!, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, दो लोगों पर FIR

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित देवेंद्र नगर इलाके में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान सेंटर में कुछ युवक-युवतियां…

    ACCIDENT; सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नौ लोगों की मौत पर पसरा मातम, रायपुर से नागपुर जा रहे थे

    रायपुर, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. शुक्रवार को ट्रक और बोलरो की जोरदार टक्कर में 3 बच्‍चाें समेत 9 लोगों की मौत हो गई.…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी