IND vs ENG; बर्बादी के वो 3 सेकंड… मिट्टी में मिल गई 5 दिन की पूरी मेहनत, मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे मोहम्मद सिराज

नई दिल्ली, लॉर्ड्स टेस्ट का अंत दुखदायी रहा. भारत एक ऐसा टेस्ट मैच गंवा बैठा, जो लगभग उसने जीत ही लिया था. रविंद्र जडेजा (61*) ने टीम को हार के मुंह से निकाला तो बुमराह और सिराज ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया.धीरे-धीरे जब मंजिल दिखने लगी थी. जडेजा और सिराज पूरी तरह सेट हो चुके थे. जीत सिर्फ 22 रन दूर थी और इंग्लिश टीम पूरी तरह हिम्मत हार चुकी थी तब बदकिस्मती ने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया.

पांच दिन की मेहनत सिर्फ तीन सेकंड में ही मिट्टी में मिल गई. शोएब बशीर की गेंद को सिराज पूरी तरह डिफेंस कर चुके थे, लेकिन एक धीमी गति की गेंद उनके बल्ले से लगकर धीरे से स्टंप्स से टकरा गई.स्पिनर शोएब बशीर ने मोहम्मद सिराज को बोल्ड करके इंग्लैंड को नाटकीय जीत दिला दी. बशीर ने करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया. आउट होने के बाद सिराज विकेट पर बैठकर ही रोने लगे.
मोहम्मद सिराज भरोसा नहीं कर पा रहे थे कि ये गेंद स्टंप में कैसे घुस गई, वो बोल्ड कैसे हो गए. उनकी आंखों में आंसू थे. सिराज को भावुक देख इंग्लैंड के खिलाड़ी जश्न छोड़कर उनके पास आए और सांत्वना देने लगे.
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने सिराज की पीठ थपथपाई और गले लगा लिया. यही तो क्रिकेट की खासियत है, इसलिए तो इस खेल को जेंटलमेंस गेम कहा जाता है. फिर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बधाई दी.

रवींद्र जडेजा ने 181 गेंदों में 61 रन की नाबाद और जुझारू पारी खेली. जसप्रीत बुमराह ने 54 गेंद खेले और पांच रन बनाए. मोहम्मद सिराज भी 30 गेंद खेल चुके थे. मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था.इस तरह इंग्लैंड के 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 74.5 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई और पांच मैच की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में इंग्लैंड के पास 2-1 की लीड हो गई.

  • Related Posts

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार