POLITICS; इमरान की Ex ने किया सियासी धमाका,रेहम खान की नई पार्टी से पाकिस्तानी राजनीति में भूचाल

इस्लामाबाद, पाकिस्तान की सियासत में एक नई और चौंकाने वाली एंट्री ने सबका ध्यान खींचा है. लंबे समय तक पीटीआई, पीएमएल-एन और पीपीपी जैसी बड़ी पार्टियों के इर्द-गिर्द घूमती रही राजनीति में अब एक नया नाम शामिल हो गया है- रेहम खान. इमरान खान की पूर्व पत्नी, बीबीसी की पूर्व पत्रकार और फिल्म प्रोड्यूसर रेहम ने अब पाकिस्तान रिपब्लिक पार्टी (PRP) के नाम से अपनी खुद की सियासी पार्टी लॉन्च कर दी है.

रेहम खान ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार और फिल्म प्रोड्यूसर हैं. पाकिस्तान में उनकी पहचान 2015 में इमरान खान से शादी के बाद तेजी से बनी. यह शादी महज 10 महीनों में टूट गई, लेकिन उसके बाद उनकी छवि हमेशा विवादों में रही.रेहम ने 2018 में एक विवादास्पद किताब लिखी, जिसमें इमरान पर बेवफाई और निजी जीवन से जुड़े कई सनसनीखेज आरोप लगाए. खासकर बुशरा बीबी के साथ रिश्ते को लेकर किए गए दावे ने पाकिस्तान की राजनीति में हलचल मचा दी थी. हालांकि उन्होंने 2022 में अमेरिकी मूल के पाकिस्तानी अभिनेता मिर्ज़ा बिलाल से तीसरी शादी की, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी राजनीतिक टिप्पणियों और सक्रियता के जरिए वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं.

15 जुलाई 2025 को कराची प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेहम खान ने पाकिस्तान रिपब्लिक पार्टी की घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘पहले मैं राजनीति में किसी एक शख्स के लिए आई थी, अब अपने लिए और जनता के लिए आई हूं.’ यह बयान इमरान खान पर तंज समझा जा रहा है.

क्या PRP इलेक्शन में सफल हो सकती है? PRP के पास न तो पीटीआई जैसा जनाधार है, न ही पीएमएल-एन और पीपीपी जैसी जमीनी पकड़. पाकिस्तान की राजनीति बिरादरी सिस्टम और लोकल नेटवर्क से चलती है जो रातोंरात नहीं बनता. पाकिस्तान में सेना की मूक सहमति के बिना सियासत लंबी नहीं चलती. फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि रेहम को सेना या इंटेलिजेंस का समर्थन मिल रहा है.

रेहम खान की छवि खासकर PTI समर्थकों के बीच विवादास्पद है. उन्हें कई लोग “इमरान विरोधी एजेंडे” का चेहरा मानते हैं. उनका पश्चिमी लाइफस्टाइल और खुले विचार रूढ़िवादी वर्ग में लोकप्रियता नहीं दिला पाते. रेहम का “आम आदमी बनाम सत्ता” वाला नैरेटिव जनता के बीच अपील कर सकता है, खासकर मौजूदा आर्थिक संकट और महंगाई के दौर में. लेकिन उनके पास न तो संसाधन हैं, न संगठन.

देश में पीटीआई कमजोर हो चुकी है, पीएमएल-एन और पीपीपी में जनता का भरोसा गिरा है. ऐसे में रेहम खान उस “फ्रस्ट्रेशन” को भुना सकती हैं, जो लोग मौजूदा सियासी व्यवस्था से महसूस कर रहे हैं. रेहम खान ने एक साहसिक कदम उठाया है, लेकिन पाकिस्तान की राजनीति महज नारों से नहीं चलती. उन्हें अगले एक-दो साल में संगठन, गठजोड़ और ग्राउंड कनेक्शन पर काम करना होगा. अगर वे अपनी छवि को ईमानदार और जनहितकारी नेता के रूप में स्थापित कर पाईं, तो पाकिस्तान की सियासत में असली भूचाल आ सकता है.

  • Related Posts

    US; अमेरिका मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की आंधी, उड़ गए रिपब्लिकन के जमे-जमाए किले, कैंप में सन्नाटा

    वाशिंगटन , एजेंसी, अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. 3 नवंबर को हुए चुनाव में लाखों मतदाताओं ने…

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश