BANK; 56 साल पहले हुआ था बैंकों का राष्ट्रीयकरण,19 जुलाई को सभाएं, बैठकें, सेमिनार, कार्यशाला का आयोजन

0 छतीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने बताया दिन का महत्व

रायपुर, आज से 56 साल पहले 19 जुलाई 1969 को देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ था. निजी लाभ से जनहित की ओर परिवर्तन, गरीबों, किसानों और मध्यम वर्ग को मिला वित्तीय अधिकार, आर्थिक समानता की ओर एक निर्णायक कदम उठाया गया था। एक जरूरी कदम जिसने भारत की बैंकिंग व्यवस्था को जनहित में समर्पित कर दिया। छतीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन ने आज की परिस्थितियों को देखते हुए इस अवसर पर तमाम बैंक संगठनों से सभाएं, बैठकें, सेमिनार, कार्यशालाएं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करने की गुजारिश की है.

छतीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने एक बयान जारी कर बताया है कि आज ही के दिन 1969 में 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ था. इस तारीख की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि आज जहां सरकार का एजेंडा बैंकों का निजीकरण करना और लोगों की बहुमूल्य बचत को कॉरपोरेट निहित स्वार्थों को सौंपना है, वहीं दूसरी ओर हमारी प्राथमिकता सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की रक्षा करना, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सामाजिक दिशा को बनाए रखना और बैंकों के निजीकरण के प्रयासों को परास्त करना है.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह खुद को फिर से प्रतिबद्ध करने और संकल्प लेने का अवसर भी है कि यदि सरकार बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव को लाती है, तो हम इस प्रस्ताव को परास्त करने के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने एवं संघर्ष करने के लिए तैयार रहें. इस बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के संरक्षण और उन्हें मजबूत बनाने की दिशा में काम करने का, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की रक्षा करने का, बैंकों के निजीकरण को परास्त करने का, आम जनता को बेहतर- त्वरित एवं उत्तम ग्राहक सेवा प्रदान करने का संकल्प लें.

शिरीष नलगुंडवार ने कहा कि यदि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक मजबूत होंगे तो जीवंत अर्थव्यवस्था होगी, युवाओं के लिए ज्यादा रोजगार के अवसर मिलेंगे, उत्पादकता बढ़ेगी और हमारी अर्थव्यवस्था का विकास होगा.

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी