FLIGHT; गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल, मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकि खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। फ्लाइट में 140 यात्री सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E813 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट में अंडर कैरिज वॉर्निंग यानी फ्लाइट के निचले हिस्से में तकनीकि खामी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में सवार 140 यात्री सुरक्षित हैं।

दोपहर में गोवा से फ्लाइट ने भरी थी उड़ान

यह फ्लाइट गोवा से 2.40 मिनट पर उड़ान भरती है, लेकिन यह सोमवार को 3.14 मिनट पर उड़ा था। शाम 5.08 मिनट पर इंदौर में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंदौर पहुंचने से पहले पायलट को वार्निंग मिली। अंडर कैरिज वार्निंग ने चेतावनी दी कि विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिसके बाद पायलट ने एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी। अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड व अन्य स्टॉफ को अलर्ट किया व शाम 5.08 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

क्या होती हैं अंडर कैरिज वार्निंग

अंडर कैरिज वार्निंग विमान की सुरक्षा चेतावनी सिस्टम है। इसका उद्देश्य पायलट को यह सूचित करना होता है कि लैंडिंग गियर (अंडर कैरिज) लैंडिंग के समय सही स्थिति में नहीं है। यदि फ्लाइट की लैंडिंग की तैयारी है और उसके पहिए पूरी तरह नीचे नहीं आए या लॉक नहीं हुए, तो यह वार्निंग सक्रिय हो जाती है। यह चेतावनी ऑडियो अलर्ट, लाइट इंडिकेटर या कॉकपिट स्क्रीन पर संदेश के रूप में दिखाई देती है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि विमान सुरक्षित उतर सके और कोई दुर्घटना न हो। इस सिस्टम से पायलट को समय रहते सावधान का सिग्नल प्राप्त होता है। जिससे जरूरी सुधार किए जा सकें।

  • Related Posts

    RAILWAY; रायपुर मंडल में ओएचई निरीक्षण के लिए एआई-संचालित ड्रोन की तैनाती

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आधुनिक तकनीक का उपयोग रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, परिचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर आधुनिक तकनीकों को…

    RAILWAAY; फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा के बीच काम हुआ पूरा

     रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) के नागपुर मंडल अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा रेल खंड के यात्रियों के लिए राहत की खबर है. समपार फाटक क्रमांक 481 पर प्रस्तावित गर्डर डी-लॉन्चिंग का…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां